आजमगढ़ ( राष्ट्र की परम्परा )
ब्लॉक जहानागंज के ग्राम सभा नेतपुर मकरौदा खुर्द का मामला सामने आया है लैंड 32 मतलब की सरकारी जमीन पर हौसला बुलन्द भू माफियाओं का कब्जा होता चला आ रहा है, जहाँ गांव के ही निवासी महेंद्र यादव ने सरकारी ग्राम समाज की पोखरी को भू माफियाओ के खिलाफ आवाज उठाते उठाते थक चुके हैं, लेकिन प्रसासन नाकाम दिखता नजर आ रहा है। महेंद्र यादव ने बताया कि 2019 से अब तक ना जाने कितनी बार शिकायत किया लेकिन उच्च अधिकारियों के कान तक जु नही रेंगता है। सुप्रीम कोर्ट का आदेश भी है और सरकार लाख प्रयास कर ले लेकिन अधिकारी व कर्मचारियों की मिली भगत से आज भी गांव के कुछ भू माफिया है जो पोखरी को पाटकर मकान बना लिए है, इतना ही नही सारा जाँच व सारी प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी सरकारी पोखरी खाली नही हो सकी गाटा संख्या 114 जो पोखरी में दर्ज है, जिसपर 2019 में ही उपजिलाधिकारी व तहसीलदार सदर आजमगढ़ के कार्यालय से व क्षेत्रीय लेखपाल की आख्या पर 15 सी कि नोटिस के बाद मुकदमा भी चला है बेदखली का आदेश भी जारी हुआ है इतना ही नही 2019 में ही बेदखली का आदेश के साथ ही जुर्माना भी जमा हुआ है, फिर भी सरकारी पोखरी खाली नही हो सकी। जहाँ हमारे प्रदेश की सरकार पोखरी को खुदवाकर अमृत सरोवर बनाने का काम कर रही हैं, वही कुछ अधिकारियों व कर्मचारियों की मिली भगत से पोखरी को पाटकर मकान बना लिया जाता है। और प्रशासन के कान में जु तक नही रेंगती।
परदहा/मऊ, (राष्ट्र की परम्परा)l चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर बेटियों के सम्मान और उनके…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में मलोरना गांव के प्रस्तावित आवास विकास प्रोजेक्ट…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। राजकीय बौद्ध संग्रहालय, गोरखपुर द्वारा आयोजित “हमारे संग्रहालयः भारतीय ज्ञान का…
अमित वर्मा ने जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब को दिया मल्टीफंक्शनल कलर प्रिंटर गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)चैत्र नवरात्र…
छापामारी मे 12 गैस सिलेंडर बरामद बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)जहाँ उपभोक्ता एलपीजी गैस के लिए एजेंसीओ…