पति को स्वस्थ और दीर्घायु रखने का व्रत है वट सावित्री व्रत – आचार्य अजय

इस बार 19 को सुहागिन महिलाएं रखेंगी वट सावित्री व्रत

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) नगर के ईचौना पश्चिमी वार्ड में आयोजित एक धार्मिक अनुष्ठान को सम्बोधित करते हुए आचार्य अजय कुमार शुक्ल ने श्रद्धालुओं को कथा सुनाते हुए कहा कि सनातन धर्म और संस्कृति में ज्येष्ठ मास के अमावस्या तिथि का बहुत ही महत्व है, आज ही के दिन महिलाएं अपने पति के स्वस्थ व दीर्घायु रखने के लिए वट सावित्री व्रत रखती हैं।
उन्होंने बताया कि इस बार इस व्रत की शुरुआत 18 मई को रात्रि 9 बजकर 9 मिनट से हो रहा है।इसका समापन 19 मई को रात 8 बजकर 39 मिनट पर होगा। उदया तिथि 19 को अमावस्या तिथि होने के कारण व्रत 19 को रखा जाएगा। पुराणों में वर्णित है कि इसी दिन सावित्री ने अपने पति सत्यवान का प्राण यमराज से बचाए थे। इस व्रत का महात्म्य करवा चौथ व्रत के समान माना जाता है। इस दिन वट वृक्ष के नीचे ही यमराज ने सावित्री के पति सत्यवान के प्राण वायु वापस लौटाए थे।तभी से इस दिन सुहागिन महिलाए इस वृक्ष के चारों तरफ कलेवा बांधकर अपने सुहाग की रक्षा व दीर्घायु होने की कामना करती हैं। कथा के दौरान गणेश मिश्र, मनोज पांडेय, किरन देवी, प्रेमशीला देवी,मुन्ना यादव, सुनील तिवारी ,शिरोमणि देवी, नेहा पांडेय, सोनी देवी,मंजू पांडेय, आरती देवी आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

प्रेमिका से शादी की मांग को लेकर युवक मोबाइल टावर पर चढ़ा, गांव में मचा हड़कंप

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के बखिरा थाना क्षेत्र के एक गांव में…

9 hours ago

राष्ट्रभक्ति, स्वाभिमान और शौर्य के प्रतीक महाराणा प्रताप का 486वां जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया

युवाओं से महाराणा प्रताप के आदर्शों को जीवन में उतारने का किया गया आह्वान महराजगंज(राष्ट्र…

9 hours ago

जनसंघर्ष से सत्ता के शिखर तक : सुवेंदु अधिकारी की राजनीतिक यात्रा

नवनीत मिश्र नव नियुक्त मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी का नाम आज पश्चिम बंगाल की राजनीति में…

9 hours ago

अटल बिहारी बाजपेयी प्रेक्षागृह में मनाई गई महाराणा प्रताप की 486वीं जयंती

ओमनी इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां, वक्ताओं ने महाराणा प्रताप के…

9 hours ago

रेल प्रबंधक ने वाराणसी सिटी स्टेशन का गहन निरिक्षण किया

वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)l मंडल रेल प्रबंधक, वाराणसी आशीष जैन ने शनिवार 09 मई,2026 को पूर्वाह्न…

9 hours ago

महाराणा प्रताप जयंती समारोह में गूंजा शौर्य और स्वाभिमान का संदेश

लार/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। महाराणा प्रताप की 486वीं जयंती के अवसर पर शनिवार को अखिल क्षत्रिय…

9 hours ago