संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद न्यायाधीश अनिल कुमार वर्मा के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव/अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश महेंद्र कुमार सिंह द्वारा जिला कारागार संत कबीर नगर का निरीक्षण किया। इस दौरान सभी बंदियों के बैरक में जाकर उनसे बातचीत की तथा बीमार बंदियों के स्वास्थ संबंधी हालचाल लिए। उन्होंने महिला बंदियों के बैरकों का भी निरीक्षण किया तथा उनसे बात चीत की।
उन्हें बताया गया कि यदि अधिवक्ता रखने में असमर्थ हों तो जिला प्रधिकरण से निःशुल्क अधिवक्ता मांग सकती हैं। पाकशाला में पक रहे पकवान का भी निरीक्षण किया तथा जेल अधीक्षक को निर्देशित किया कि प्रतिबंधित सामग्रियां जेल के अंदर न आने पाए।
निरीक्षण के दौरान कारागार अधीक्षक राजेश कुमार राय, जेलर रंजीत राय, डिप्टी जेलर नयन कमल सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
देवरिया।(राष्ट्र की परम्परा)l दिव्यांगजन सशक्तीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में दिव्य…
औरैया (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद के किसानों, पशुपालकों और कृषि उद्यमियों के लिए एक महत्वपूर्ण…
सिकन्दरपुर /बलिया(राष्ट्र की परम्परा)l अद्वैत शिवशक्ति परमधाम परिसर, इहा बिहरा में महाशिवरात्रि के पावन अवसर…
ईओ ने नगर की साफ सफाई का दिया आश्वासन मऊ (राष्ट्र की परम्परा)शिवरात्रि के आगामी…
सिकन्दरपुर /बलिया(राष्ट्र की परम्परा)l आगामी पर्व-त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को…
औरैया (राष्ट्र की परम्परा)जनपद में निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चल रहे औरैया विशेष पुनरीक्षण अभियान…