आदित्य मिश्र ने 97.4 प्रतिशत अर्जित कर स्कूल व परिवार का नाम रोशन किया

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। राजधानी के द मिलेनियम स्कूल के सोमवार के सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा परिणाम 10वीं के छात्र आदित्य मिश्र ने 97.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपने स्कूल और परिवार का मान बढ़ाया है।
महानगर निवासी नीरज मिश्र व संध्या मिश्रा के पुत्र सेवानिवृत्त कर्नल आदि शंकर मिश्र के पौत्र आदित्य ने एआई में 100, गणित में 99, एसएसटी में 97, हिन्दी में 96, विज्ञान में 95 और इंगलिश में 94 अंक प्राप्त किए हैं। आदित्य ने अपनी सफलता का श्रेय अपने अध्यापकों और अपने माता-पिता व परिवार को दिया है।
आदित्य की माँ संध्या मिश्रा का कहना है कि आदित्य को स्वयं पढ़ने में विशेष रुचि तो है ही, नियमित रूप से घर व स्कूल में पूरे अनुशासन के साथ तत्परता से पढ़ाई के साथ ही घर के किचन गार्डन और क्रिकेट व बैडमिण्टन के खेल में भी सुरुचि है।
आदित्य के बाबा कर्नल आदि शंकर मिश्र बधाई व आशीर्वाद देते हुए कहा कि भविष्य में भी ऐसी ही क्षमता व मेहनत के साथ पढ़ने में व अन्य सुरुचि पूर्ण कार्यों में मन लगाकर तन्मयता के साथ सफलता अर्जित करें।

rkpnews@desk

Recent Posts

सल्लहपुर-भटनी में भव्य महायज्ञ, रामलीला और लंका दहन ने बांधा समां

श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ बनकटाशिव: पंचम दिवस पर उमड़ा जनसैलाब, विग्रह प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में भक्ति और…

15 minutes ago

सीडीओ ने किया ब्लॉक का औचक निरीक्षण, गंदगी व जर्जर भवनों पर सख्त निर्देश

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के उद्देश्य से मुख्य विकास…

22 minutes ago

कमजोर वर्गों को निःशुल्क कानूनी सहायता और सरकारी योजनाओं से जोड़ने हेतु 22 फरवरी को औरैया में मेगा विधिक सेवा शिविर

औरैया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में आमजन को उनके विधिक अधिकारों के प्रति जागरूक करने…

31 minutes ago

अटल वयो अभ्युदय योजना के तहत 50 वरिष्ठ नागरिकों की होगी निःशुल्क मोतियाबिंद सर्जरी

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य, सामाजिक सुरक्षा और समग्र कल्याण…

39 minutes ago

वृहद ऋण शिविर कल, युवाओं को मिलेगा स्वरोजगार का अवसर

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के युवाओं, उद्यमियों और स्वरोजगार की तलाश कर रहे नागरिकों…

1 hour ago

22 फरवरी को बलिया में मेगा विधिक सहायता शिविर, प्रचार वाहन रवाना

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)।फोकस वर्ड – विधिक सहायता शिविरटैग - जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बलिया,…

1 hour ago