एडीजी जोन ने सर्वोत्तम बीट पुलिस अधिकारियों के उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने पर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)08अक्टूबर..अपर पुलिस महानिदेशक, गोरखपुर जोन द्वारा विगत समय में पुलिस बीट प्रणाली को और भी सुदृढ़ एवं प्रभावशाली बनाने हेतु जोन के समस्त जनपदों में “नवीन बीट प्रणाली ” संचालित करायी गयी है, जिससे बीट पुलिस अधिकारी आम जनता से अच्छी तरह जुड़कर कर उनकी प्रत्येक समस्याओं से अवगत होकर त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कर सकें तथा उनकी सहायता हेतु उनके पास अल्प समय में ही उपस्थित हो सकें साथ ही अपने क्षेत्र की प्रत्येक परिस्थितियों से भली-भांति अवगत होकर हर संभावित अपराध पर भी अंकुश लगा सकें। इस व्यवस्था के अन्तर्गत महिलाओं की समस्याओं के निस्तारण हेतु महिला बीट पुलिस अधिकारियों की भी नियुक्ति बीट क्षेत्र में करायी गयी है। उक्त “नवीन बीट प्रणाली” को और भी सुदृढ़ एवं प्रभावशाली बनाने हेतु अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन अखिल कुमार द्वारा पूर्व में ही व्यापक दिशा निर्देश दिये गये हैं। इसके अतिरिक्त समस्त जनपदों को समय-समय पर आवश्यक दिशा निर्देश भी निर्गत किये जाते रहे हैं। “नवीन बीट प्रणाली” तथा निर्गत निर्देशों के क्रियान्वयन का अति सूक्ष्मता एवं गहनता से मूल्यांकन कराने हेतु जोन कार्यालय की टीम मौके पर भेजकर नियमित रूप से भौतिक सत्यापन भी कराया जा रहा है, जिसके बहुत ही सकारात्मक परिणाम प्राप्त हो रहे हैं। इस प्रणाली के अन्तर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीट पुलिस अधिकारियों को थाना एवं जनपद स्तर पर प्रत्येक माह सर्वोत्तम बीट पुलिस अधिकारी के रूप में चयनित किये जाने सम्बन्धी निर्देश भी पूर्व मे निर्गत किये जा चुके हैं जिससे भविष्य में और भी बेहतर और सराहनीय कार्य करने हेतु पुलिसकर्मियों का उत्साहवर्धन एवं इस निमित्त नवीन उर्जा का संचार होता रहे। इस निर्देश के क्रम में जोन की समस्त जनपदीय पुलिस के माह सितम्बर, 2022 में उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाले चयनित माह के सर्वोत्तम बीट पुलिस अधिकारियों को उनके उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य तथा उत्साहवर्धन हेतु अपर पुलिस महानिदेशक, गोरखपुर जोन ने प्रशस्ति पत्र प्रदान किया।

संवाददाता गोरखपुर..

parveen journalist

Recent Posts

कमर, गर्दन और जोड़ों के दर्द से परेशान लोगों के लिए नई उम्मीद, न्यू कॉलोनी में शुरू हुआ दर्द निवारक क्लिनिक

देवरिया में दर्द से राहत की नई उम्मीद! विधायक शलभ मणि त्रिपाठी और जिला पंचायत…

36 minutes ago

शिवा शर्मा केस में पुलिस की कार्रवाई, श्रद्धा दुबे समेत तीन आरोपी भेजे गए जेल

लखनऊ में शिवा शर्मा मौत मामले में बड़ा एक्शन! ‘ब्लैकमेलिंग क्वीन’ श्रद्धा दुबे, बहन रश्मि…

1 hour ago

बीरबल वर्मा को न्याय दिलाने के लिए 28 अक्टूबर को निकलेगा न्याय मार्च

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। महथापार निवासी बीरबल वर्मा को उनके पैतृक मकान में हिस्सेदारी दिलाने…

2 hours ago

बरेली मोड़ के चौड़ीकरण व सौंदर्यीकरण कार्य में तेजी लाने के निर्देश

निर्माण पूरा होने के बाद बस स्टैंड, ई-रिक्शा स्टैंड और ठेलों को व्यवस्थित करने की…

2 hours ago

अक्षरधाम कॉलोनी में सड़क-नाली निर्माण की तैयारी तेज, अवैध निर्माणों पर लगेंगे लाल निशान

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महानगर के खन्नौत नदी के पास स्थित अक्षरधाम कॉलोनी में सड़क…

2 hours ago

चुनाव ड्यूटी में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, सतर्कता बरतें पुलिसकर्मी: डीएम-एसपी

बलिया में स्नातक व शिक्षक चुनाव को लेकर पुलिस लाइन में हुई ब्रीफिंग, 20 पोलिंग…

2 hours ago