यूपी पुलिस के खिलाड़ियों को एडीजी जोन ने वितरण किया खेल किट

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा) खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने के लिए एडीजी जोन गैलेन्ट ग्रुप आफ इन्डस्ट्रीज सीईओ ने खिलाड़ियों को वितरण किया खेल किट जिससे प्रतिभावान खिलाड़ी का हो सके उत्साह वर्धन विगत दिवसों में उ0प्र0 पुलिस द्वारा प्रदेश के विभिन्न जनपदों में आयोजित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में गोरखपुर जोन की पुलिस टीमों द्वारा शानदार प्रदर्शन करते हुए कई प्रतियोगिताए जीती गई। गोरखपुर जोन की टीमों के शानदार प्रदर्शन को देखते हुए जनपद गोरखपुर के प्रतिष्ठित “गैलेन्ट ग्रुप आफ इन्डस्ट्रीज के सीईओ मयंक अग्रवाल” द्वारा जोन की समस्त टीमों को गोद लिया गया है और टीम के खिलाड़ियों का मनोबल बढाने हेतु समस्त सुविधाए प्रदान करने का आश्वासन दिया गया है। इसके क्रम में श्री अग्रवाल द्वारा गोरखपुर जोन की विभिन्न टीमों के 150 खिलाड़ियों को ट्रैक सूट प्रदान की गई है।20.03.2023 से 24.03.2023 तक जनपद बरेली में 71वी उ0प्र0 पुलिस वार्षिक फुटबाल (पुरूष / महिला) प्रतियोगिता 2023 में भाग लेने वाले गोरखपुर जोन की टीम के खिलाड़ियों से अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन एवं गैलेन्ट ग्रुप आफ इन्डस्ट्रीज के सीईओ मयंक अग्रवाल द्वारा टीम के मनोबल को बढ़ाने हेतु जोन कार्यालय पर मुलाकात की गई और आगामी प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने हेतु शुभ कामनाए दी गई। अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन अखिल कुमार द्वारा खिलाड़ियों को किट एवं अन्य सुविधाए प्रदान करने पर मयंक अग्रवाल को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

rkpnews@somnath

Recent Posts

होली अवकाश में बदलाव, 28 फरवरी को भी खुलेंगे बैंक व सरकारी कार्यालय

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)l प्रदेश में होली पर्व को लेकर घोषित सार्वजनिक अवकाश में…

6 hours ago

डीडीयू विश्वविद्यालय ने घोषित किया विभिन्न पाठ्यक्रमों का सेमेस्टर परिणाम

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय द्वारा बी.फार्मा तृतीय सेमेस्टर, बी.ए. तृतीय सेमेस्टर,…

6 hours ago

भारतीय ज्ञान परंपरा में लोक और शास्त्र का अद्भुत समन्वय: प्रो. अनामिका राय

ज्ञान से भारतीयता परिभाषित होती है, भारतीयता से ज्ञान नहीं: प्रो. अनामिका राय गोरखपुर (राष्ट्र…

6 hours ago

होम स्टे नीति-2025 से पर्यटन और रोजगार को मिलेगा नया विस्तार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। पर्यटन विभाग द्वारा प्रख्यापित “उ0प्र0 बेड एण्ड ब्रेकफास्ट एवं…

8 hours ago

विज्ञान दिवस की पूर्व संध्या पर प्रतियोगिताओं की धूम

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के भौतिकी विभाग में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस…

8 hours ago

28 फरवरी 2026 का पंचांग: त्रिपुष्कर योग में करें ये खास कार्य, मिलेगा तीन गुना फल

आज का पंचांग 28 फरवरी 2026: द्वादशी तिथि, त्रिपुष्कर योग, राहुकाल समय और शुभ मुहूर्त…

8 hours ago