गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा) ऑपरेशन सुदर्शन के तहत एडीजी जोन अखिल कुमार गोरखपुर सहारा स्टेट स्थित एहसास नशा मुक्ति केंद्र का भ्रमण कर भर्ती व्यक्तियों से वार्ता कर समाज में जागरूकता फैलाने के लिए अपना योगदान देने के लिए आह्वान किया एडीजी जोन अखिल कुमार ने कहा कि नशा मुक्ति का संदेश जन-जन तक पहुंचाया जा सके। नशा मुक्त का उद्देश्य न केवल जन-साधारण को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागृत करना है बल्कि नशे के खिलाफ जन आंदोलन का रुप देना है ताकि नशे के खिलाफ हर आदमी जुड़ कर अपना योगदान दे सकें। नशे पर पूर्णतया अंकुश लगाने के एडीजी जोन अखिल कुमार ऑपरेशन सुदर्शन अभियान चला कर व्यापक कदम उठाए हैं। दुनिया में कोई भी कार्य असंभव नहीं है, नशा भी छोड़ा जा सकता है, इसके लिए ²ढ संकल्प लेना जरुरी है। व्यक्ति मनोरंजन के तौर पर नशे की शुरुआत करता है, लेकिन बाद में यह आदत में शुमार हो जाता है जिससे पूरे परिवार की मानसिक स्थिति के साथ-साथ आर्थिक स्थिति भी खराब हो जाती है। नशा मुक्ति केंद्र पर भर्ती व्यक्तियों को उत्साहित कर नशे के आदि को नशा छोड़ने के लिए आह्वान एडीजी जोन ने किया जिससे अपने परिवार को खुशहाल परिवार बना सकें।
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में हुए किश्तवाड़ एनकाउंटर में मारे गए तीनों आतंकियों की पहचान पूरी…
आगरा दक्षिण में केंद्रीय बजट 2026 पर विशेष चौपाल आगरा (राष्ट्र की परम्परा)। आगरा में…
India vs South Africa Highlights Super 8 मुकाबले में South Africa national cricket team ने…
बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर रविवार को सभी बीएलओ को अपने-अपने…
देवरिया।(राष्ट्र की परम्परा)कृष्ण मोहन सिंह आत्महत्या मामला देवरिया में प्रशासन ने त्वरित और सख्त कदम…
देवरिया,(राष्ट्र की परम्परा)।मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान 2026 देवरिया के तहत प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम…