फैसल ने किया मदरसा टॉप, अल्फिया दूसरे एवं नव्या गुप्ता रही तीसरे स्थान पर

मदरसा गौसिया मिहीपुरवा का परीक्षाफल हुआ घोषित

बहराइच( राष्ट्र की परम्परा) जिले के मिहीपुरवा कस्बा स्थित मदरसा गौसिया में वार्षिक परीक्षाफल का वितरण किया गया।परीक्षाफल कार्यक्रम की शुरुआत कुरान शरीफ की तिलावत एवं मदरसे की प्रार्थना के साथ हुई |मेधावी छात्र-छात्राओं में कक्षा नर्सरी में प्रिया कौलिक प्रथम,लायबा द्वितीय, आलिया परवीन ने तृतीय ,कक्षा केजी में अनुष्का प्रथम, शिफा द्वितीय, अनस अहमद ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा एक में नव्या गुप्ता प्रथम, अलवीना इदरीसी द्वितीय, मुस्कान ने तृतीय, कक्षा दो में महक प्रथम, फैजान रसूल द्वितीय, बरकत फातिमा ने तृतीय ,कक्षा तीन में महफूज अहमद प्रथम, फिरदौस द्वितीय, मो० अर्श ने तृतीय ,कक्षा चार में फैसल अहमद प्रथम, अल्फिया खातून द्वितीय, सानिया खान ने तृतीय तथा कक्षा पांच में ईशान्त कुमार गुप्ता प्रथम, कु० सादिका द्वितीय तथा मो० कासिम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।इस अवसर पर मदरसे के सभी मेधावी छात्र-छात्राओं को उनकी सफलता पर पुरुष्कृत भी किया गया। इस मौके पर मदरसे के प्राचार्य इसरार अहमद इदरीसी ने प्रगति आख्या प्रस्तुत करते हुए कहा कि मदरसा पिछले 90 सालों से बेहतर शिक्षा देते आ रहा है। जहाँ बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-2 सुसंस्कारित भी किया जाता है। प्राचार्य इदरीसी ने बच्चों के बेहतर भविष्य की कामना के साथ अपने स्टाफ के शिक्षकों की प्रशंसा करते हुए बताया कि मदरसे के बच्चे जवाहर नवोदय विद्यालय, अलीगढ यूनिवर्सिटी तथा जामिया मिलिया यूनिवर्सिटी की प्रवेश परीक्षाओं में भी सम्मिलित होते हैं और इनमें सफलता प्राप्त कर मदरसे एवं कस्बे का नाम रोशन कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि बच्चों को आधुनिक शिक्षा पद्धति के माध्यम से गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा के साथ-2 बच्चों को इन प्रतियोगी परीक्षाओं की निःशुल्क तैयारी की सुविधा भी प्रदान की जाती है। मौके पर मदरसे के सदर हाजी शाकिर अली, सेक्रेट्री अजीमुल्ला खाँ, नायब सदर जकी अहमद, दरगाह लक्कड़ शाह कमेटी के सदर रईस अहमद, शिक्षक इरफान खाँ, कारी रजब अली, हाफिज अरबाज अली, काजल बानो, अंजुम बानो हाफिज नौशाद रजा, रेशमा बानो एवं अभिभावक सिद्धार्थ गुप्ता, रुस्तम अली, फुरकान अहमद, महेश कुमार, जहीर अहमद, राजेश कुमार, अनवारुल हसन, अकबर अली, अबरार अहमद, जलालू खान, बब्लू, हफीजुर्रहमान समेत काफी संख्या में अभिभावक एवं गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

मेदांता गुरुग्राम और लॉज निपाल नं. 38 की पहल

गोरखपुर में सभी नागरिकों के लिए निःशुल्क हेल्थ चेकअप कैम्प 21 और 22 जून को…

1 day ago

पकड़े गए सड़क पर खड़े ट्रकों एवं स्कूल के बगल से शराब की दुकानको हटाने की उठी मांग

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l तहसील बरहज मे आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय समानता…

1 day ago

निर्माणाधीन हाईवे पर हादसो का सिलसिला डम्पर की चपेट में आकर एक की मौत

धूल से आसपास के लोग परेशान, ट्रकों की तेज रफ्तार पर उठे सवाल, भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की…

2 days ago

मालिक के इंतजार में पोखरी किनारे डटी रही गाय, दर्दनाक हादसे ने झकझोरा गांव

कुशीनगर में दर्दनाक हादसा: पोखरी में डूबने से 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत, गाय की…

3 days ago

विकास प्रदर्शनी व जनकल्याणकारी शिविर का प्रभारी मंत्री ने किया शुभारंभ

प्राकृतिक खेती पर कार्यशाला आयोजित संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। केंद्र सरकार के 12…

3 days ago

पुलिस महकमे में आंशिक फेरबदल नवागत आभा सिंह बनीं सीओ कैंट

एसएसपी ने महत्वपूर्ण सर्किल की सौंपी जिम्मेदारी, अरुणकुमार एस को सीओ लाइन का प्रभार गोरखपुर(राष्ट्र…

3 days ago