एडीजी ने थाना समाधान दिवस पर कोतवाली में सुनी फरियाद, संबंधित को दिए गये आवश्यक दिशा-निर्देश

समाधान दिवस में आये हुए फरियादियों की शिकायतों का ससमय हो निस्तारण-एडीजी

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन, गोरखपुर अखिल कुमार द्वारा थाना समाधान दिवस के अवसर पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर व पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता की उपस्थिति में फरियादियों की समस्याओं को गम्भीरता से सुनते हुए उनके गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध समाधान करने के लिए सम्बन्धित को निर्देश दिए गए अपर पुलिस महानिदेशक द्वारा सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि थाना समाधान दिवस में आये लोगों की शिकायतों को गम्भीरता से सुना जाए तथा स्थलीय निरीक्षण करके समस्या का निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। थाना समाधान दिवस पर प्राप्त प्रार्थना पत्रों को अधिकारी गुणवत्तापूर्ण ढंग से समयबद्ध निस्तारण कराना सुनिश्चित करायें, किसी भी स्तर पर लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। तत्पश्चात उन्होंने वहां मौजूद शिकायत पंजिका का निरीक्षण करते हुए निस्तारित हो चुकी शिकायतों के संबंध मे फीडबैक भी लिया। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सदर शैलेश दूबे, पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर दीपांशी राठौर, अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका विनय मिश्र सहित सम्बंधित अधिकारी एवं फरियादी आदि उपस्थित रहे।
rkp@newsdesk

Recent Posts

हर्बल रंग और स्किन केयर टिप्स: इस होली नहीं होगा कोई रिएक्शन

होली में त्वचा और आँखों की सुरक्षा: हर्बल रंगों से मनाएं सुरक्षित और बेफिक्र होलीलखनऊ…

1 hour ago

रसड़ा अज्ञात शव हत्याकांड का खुलासा, तीन गिरफ्तार

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। थाना रसड़ा क्षेत्र में मिले अज्ञात शव हत्याकांड का पुलिस ने…

3 hours ago

विकास की रफ्तार और इंसानियत का संतुलन

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। भारत सहित पूरी दुनिया तेज रफ्तार विकास के दौर से गुजर…

4 hours ago

होली पर महराजगंज में अभूतपूर्व सुरक्षा: 4 जोन, 19 सेक्टर में कड़ी निगरानी

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के…

4 hours ago

होली से पहले बड़ी कार्रवाई: 7 कुंतल लहन नष्ट, अवैध भट्टियां ध्वस्त

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। होली पर्व से पहले अवैध शराब के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया…

4 hours ago

मिडिल ईस्ट में जंग तेज: ईरानी नेवी पर अमेरिका का बड़ा वार

अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद मिडिल ईस्ट में तनाव चरम पर पहुंच गया…

4 hours ago