Categories: आजमगढ़

पत्रकारिता के संदर्भ में आजमगढ़ विषय पर संगोष्ठी का आयोजन

आज़मगढ़ ( राष्ट्र की परम्परा)
आजमगढ़ महोत्सव-2023 के अन्तर्गत जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज की अध्यक्षता में पत्रकारिता के सन्दर्भ में आजमगढ़ विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया।इस अवसर पर जिलाधिकारी ने समस्त मीडिया बन्धुओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि यह आजमगढ़ महोत्सव जनपद आजमगढ़ का है, हम लोग केवल उसके सूत्रधार हैं, आयोजक है। उन्होने कहा कि आजमगढ़ के हर वर्ग को इस महोत्सव के साथ जोड़ने का प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि जब इतना बड़ा कोई आयोजन होता है तो कोई ना कोई गलतियां जरूर होती हैं, उसको नजर अंदाज करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जहां हम कोई गलती कर रहे हैं, मीडिया का कार्य एक निंदक के रूप में भी होता है और निंदा करना आपका सबसे बड़ा दायित्व और कर्तव्य है, यह बताना कि हम कहां गलत है, हमें कहां सुधार की आवश्यकता है, यह आपका पूर्ण दायित्व है। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता के महत्व को नापा और तौला नहीं जा सकता है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन में जिन लोगों की मुख्य भूमिका रही, वे राजनेता के साथ-साथ पत्रकार भी थे, क्योंकि उस समय जनता के साथ संवाद समाचार पत्रों एवं मैगजीन के माध्यम से ही संभव था।आप सभी ने आजमगढ़ महोत्सव के साथ ही अन्य कार्यक्रमों का बहुत ही अच्छे से कवरेज किया है, इसके लिए मैं आप सभी का आभारी हूं। आशा करते हैं कि इससे निष्पक्ष रूप से इसे आप आगे भी रखेंगे। यह महोत्सव भी शासन के निर्देश पर हो रहा है।जिलाधिकारी ने कहा कि मुझे आशा हैं कि आजमगढ़ महोत्सव की तरह ही और भी कार्यक्रम आप लोगों के सहयोग से करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि आजमगढ़ महोत्सव-2023 में जिन लोगों को किन्हीं कारणों से अवसर नहीं मिल पाया है, उन्हें हम लोग आगे अवसर देते रहेंगे। आप सभी ने अपना कीमती समय यहां पर दिया और हम लोगों को अपना मार्गदर्शन दिया, इसके लिए जिला प्रशासन की तरफ से एवं महोत्सव की आयोजन समिति की तरफ से जिलाधिकारी ने मीडिया बन्धुओं को धन्यवाद दिया।इसी के साथ ही वरिष्ठ पत्रकारों ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त किये।इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्रीप्रकाश गुप्ता, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व आजाद भगत सिंह, अशोक कुमार एवं प्रिण्ट/इलेक्ट्रानिक मीडिया के वरिष्ठ एवं सम्मानित पत्रकार उपस्थित रहे।

rkp@newsdesk

Recent Posts

शाही पनीर से दही आलू तक, स्वादिष्ट ग्रेवी बनाने का आसान तरीका

Ai निर्मित राष्ट्र की परम्परा | घरेलू नुस्खेकई बार घर में स्वादिष्ट सब्जी बनाते समय…

2 hours ago

धर्मशाला की भीड़ से दूर नड्डी गांव की सैर, पहाड़ों की खूबसूरती के बीच जानिए विदेशों में कैसे जीवंत है रामलीला की परंपरा

फोटो Ai निर्मित लेखक: गौरव कुशवाहाविशेष प्रस्तुति | पर्यटन एवं संस्कृति बारिश की बूंदें, ठंडी…

4 hours ago

पकड़ी नौनिया बनी ओवरऑल चैंपियन, सोनरा की टीम उपविजेताए

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। क्षेत्रीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता-2026 में न्याय पंचायत पकड़ी नौनिया के…

6 hours ago

आठवीं की छात्रा खुशी बनी एक दिन की बीएसए, अधिकारियों से लिया कामकाज का हिसाब

वेतन भुगतान से लेकर स्कूलों में भोजन की गुणवत्ता तक की ली जानकारी, समयबद्धता और…

6 hours ago

51.25 रुपये किलो चीनी की बिक्री शुरू आम उपभोक्ताओं को 60 रुपये में देने का दावा

त्रिवेणी शुगर मिल रामकोला के कारखाना प्रबंधक मानवेंद्र राय ने किया शुभारंभ गोरखपुर(राष्ट्र क़ी परम्परा)त्योहारों…

7 hours ago

31 मुकदमों की 1324 लीटर अवैध शराब पर चला पुलिस का बुलडोजर

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। थानों में लंबित माल के निस्तारण को लेकर महराजगंज पुलिस ने…

8 hours ago