संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन, गोरखपुर अखिल कुमार द्वारा जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर व पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता की गरिमामयी उपस्थिति में रिजर्व पुलिस लाइन में नवनिर्मित टाइप प्रथम व द्वितीय रामगंगा ब्लाक के 36 आवासों का वैदिक मन्त्रोचार के साथ फीता काटकर उद्घाटन किया गया ।
इस दौरान क्षेत्राधिकारी मेंहदावल अम्बरीष सिंह भदौरिया, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली खलीलाबाद रविन्द्र कुमार सिंह, प्रतिसार निरीक्षक रजनीकांत ओझा, थानाध्यक्ष महिला थाना लालबिहारी निषाद, प्रभारी यातायात परमहंश सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे। बहुउद्देशीय जलाशय का उद्घाटन
एक अन्य समाचार के अनुसार अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन, गोरखपुर अखिल कुमार द्वारा जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर व पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता की गरिमामयी उपस्थिति में कैम्प कार्यालय पर नवनिर्मित बहुउद्देशीय जलाशय का वैदिक मन्त्रोचार के साथ फीता काटकर उद्घाटन किया गया व सौन्दर्यीकरण का निरीक्षण किया गया।
इस दौरान क्षेत्राधिकारी मेहदावल अम्बरीष सिंह भदौरिया, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली खलीलाबाद रविन्द्र कुमार सिंह, प्रतिसार निरीक्षक रजनीकांत ओझा, थानाध्यक्ष महिला थाना लालबिहारी निषाद, प्रभारी यातायात परमहंश सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारीगण उपस्थित रहेl
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी), देवरिया में आज एसडीआर दयाशंकर मिश्र…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। आरक्षण व्यवस्था में सुधार समेत विभिन्न मांगों को लेकर सवर्ण समाज…
25 तक उपस्थिति सत्यापन और 28 तक वेतन प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश, नई व्यवस्था…
12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत, मऊ में अधिकाधिक मामलों के निस्तारण की तैयारी मऊ…
कमीशन मांगने और अभद्र व्यवहार के आरोपों को लेकर प्रधानों में आक्रोश, जांच की मांग…
सुप्रीम कोर्ट का आदेश बनाम स्थानीय प्रशासन: न्यायिक आदेश की अवहेलना का जवाब कौन देगा?…