अपर जिलाधिकारी ने की जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)अपर जिलाधिकारी अनिल कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न हुई।
अपर जिलाधिकारी ने गत जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा करते हुए अधिशासी अभियंता लोनिवि से कहा कि और ब्लैक स्पॉट चिन्हित कर आवश्यकतानुसार ब्रेकर बनवाया जाय एवं साइनेज बोर्ड लगवाए जाय। उन्होंने सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी से कहा कि यह सुनिश्चित किया जाय कि बिना फिटनेस प्रमाण-पत्र के कोई भी स्कूली वाहन सड़क पर न चलने पाए। नो-हेलमेट, नो-फ्यूल योजना को जनपद में कड़ाई से लागू किया जाय, इस संबंध में आमजन को जागरुक भी किया जाय।
अधिशासी अभियंता लोनिवि ने बताया कि पुलिस विभाग द्वारा माह फरवरी,2025 में सघन चेकिंग अभियान चलाकर 798 बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट 125, मोबाइल पर वार्ता कर वाहन चलाते हुए 40 एवं गलत साइड वाहन चलाते हुए 26 वाहन चालकों के विरुद्ध चालान किया गया है। आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। यातायात नियमों का अनुपालन न करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है। चेकिंग के दौरान बिना फिटनेस अथवा बिना मानक पूर्ण किए संचालित 26 वाहनों के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही की गई। उन्होंने बताया कि पुलिस विभाग द्वारा यातायात व्यवस्था व आपराधिक गतिविधियों पर निगरानी के लिए शहर के 13 स्थानों पर सीसीटीवी कैमरा स्थापित किए जाने के लिए अधिशासी अधिकारी,नगर पालिका परिषद बलिया को रिपोर्ट प्रेषित की गई है।
rkpnews@desk

Recent Posts

दिवाली पर कर्मचारियों को मिली 7 दिन की छुट्टी, इंदौर की कंपनी ने जीता दिल, 24 घंटे में मिले 250 नौकरी के आवेदन

इंदौर (राष्ट्र की परम्परा)। आज के दौर में जहां कई कर्मचारी लंबे काम के घंटे…

2 hours ago

दीपावली 2026: अयोध्या से व्हाइट हाउस और टाइम्स स्क्वायर तक जगमगाएगी दुनिया, मां लक्ष्मी की आराधना से गूंजेगा भारत का गौरव

Diwali 2026 Special: भारत की सांस्कृतिक विरासत का वैश्विक उत्सव, अयोध्या के दीपोत्सव से लेकर…

3 hours ago

‘माफी मांगकर ही अयोध्या आएं’, अखिलेश यादव के राम मंदिर दौरे से पहले CM योगी का बड़ा बयान

अयोध्या (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय…

3 hours ago

महिला सुरक्षा और जनविश्वास पर पुलिस का जोर, एंटी रोमियो टीम ने बालिकाओं को बताए सुरक्षा के उपाय

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) जनपद में आमजन की सुरक्षा, महिला एवं बालिका सुरक्षा तथा पुलिस-जनता…

3 hours ago

वाराणसी रेलवे स्टेशन पर सीट को लेकर यात्रियों में मारपीट, जमकर चले लात-घूंसे, वीडियो वायरल

वाराणसी (राष्ट्र की परम्परा)। दीपावली और छठ पर्व के चलते ट्रेनों में यात्रियों की भारी…

3 hours ago

बद्रीनाथ धाम की पहाड़ी पर भीषण आग, 2 किलोमीटर दूर तक दिखाई दीं लपटें, वन विभाग में मचा हड़कंप

चमोली (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित विश्व प्रसिद्ध श्री बद्रीनाथ धाम…

3 hours ago