डीएम ने किया कर करेत्तर, राजस्व संग्रह एवं प्रवर्तन कार्यों की समीक्षा

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में कर करेत्तर, राजस्व संग्रह एवं प्रर्वतन कार्यो की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में की गयी।
जिलाधिकारी ने आबकारी, राज्य कर, परिवहन, विद्युत देय एवं अलौह खनन वसूली आदि में प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को लक्ष्य के सापेक्ष कर एवं राजस्व प्राप्ति को बढ़ाने का निर्देश दिया। मंडी आय को लक्ष्य के अनुरूप सुनिश्चित करने और अवैध गेहूं खरीद करने वाले व्यापारियों के विरुद्ध प्रवर्तन बढ़ाने हेतु कड़ा निर्देश दिया।
उन्होंने विभिन्न न्यायालयों में लंबित वादों को जल्द से जल्द निस्तारित करने का निर्देश दिया। विशेष कर धारा 24 एवं धारा 116 के वादों के निस्तारण हेतु अभियान चलाकर कार्यवाही का निर्देश दिया। चकरोडों को भी अतिक्रमण मुक्त कराने हेतु अभियान चलाने के लिए निर्देशित किया। डिजी शक्ति योजना के तहत लक्ष्य के सापेक्ष शत–प्रतिशत स्मार्ट फोन,टैबलेट वितरित करने का निर्देश दिया। जीएसटी संग्रह की समीक्षा के दौरान जारी आरसी की वसूली में तेजी लाने के लिए कहा। जिन प्रकरणों में वसूली संभव नहीं है, उनमें राजस्व और राज्यकर की संयुक्त टीम गठित कर आख्या प्रस्तुत करने के लिए कहा। उन्होंने सहायक आयुक्त राज्यकर को लक्ष्य के सापेक्ष कम वसूली के संदर्भ में आख्या प्रस्तुत करने हेतु निर्देशित किया।उन्होंने यह भी कहा कि सभी अधिकारी समयसीमा में आवेदनों को निस्तारित करते हुए डाटा फीडिंग का कार्य अपने पर्यवेक्षण में सुनिश्चित कराएं, ताकि सीएम डैशबोर्ड पर जनपद की रैंकिंग पर प्रतिकूल प्रभाव न पड़े।
इस दौरान बैठक में समस्त एसडीएम, जिला आबकारी अधिकारी अतुल द्विवेदी, जिला विपणन अधिकारी विवेक सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी ए.पी. सिंह, सभी तहसीलदार एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहें।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

निरसा में गोलियों की गूंज: पुलिस मुठभेड़ में कुख्यात शूटर सागर सिंह घायल, गिरफ्तार

सांकेतिक धनबाद (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। धनबाद के निरसा क्षेत्र में पुलिस और अपराधियों के…

7 hours ago

UPI के नए चार्ज पर कानूनी चुनौती, MDR फ्रेमवर्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में जनहित याचिका

सुप्रीम कोर्ट पहुंचा UPI MDR विवाद, ₹2,000 से अधिक के मर्चेंट पेमेंट पर 0.4% शुल्क…

7 hours ago

प्लास्टिक से ई-कचरे तक: फेंकी हुई चीजों में छिपी नई अर्थव्यवस्था की ताकत

विश्व चक्रीय अर्थव्यवस्था मंच 2026: क्या प्लास्टिक और ई-कचरे का कबाड़ बनेगा नई अर्थव्यवस्था की…

14 hours ago

राजभाषा हिन्दी के जागरूकता हेतु मऊ स्टेशन पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता

वाराणसी(राष्ट्र क़ी परम्परा)मंडल रेल प्रबंधक, वाराणसी आशीष जैन के निर्देशानुसार तथा वरिष्ठ मंडल आंकड़ा एवं…

15 hours ago

जनगणना की तैयारियों में लापरवाही मिली तो होगी कार्रवाई

16 नवंबर से 30 नवंबर तक चलेगी स्वगणना, एक दिसंबर से शुरू होगी जनसंख्या गणना…

15 hours ago