स्व.डाॅ.काशीनाथ मिश्र को दी गयी श्रद्धांजलि

जी.एम.एकेडमी के प्रेरणा स्रोत डॉ काशीनाथ की मनाई गई चौथी पुण्यतिथि

डॉ. काशीनाथ मिश्र थे बहुमुखी प्रतिभा के धनी–आञ्जनेय दास

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
नगर के अग्रणी विद्यालय जी एम एकेडमी के प्रेरणा स्रोत स्व. डॉ. काशीनाथ मिश्र की चतुर्थ पुण्यतिथि बड़े ही श्रद्धा पूर्वक मनाई गई।
कार्यक्रम की शुरुआत श्रद्धांजलि सभा के अध्यक्ष आञ्जनेयदास महाराज एवं चेयरमैन डॉ. प्रकाश मिश्र आदि अतिथियों द्वारा स्व. डॉ. मिश्र की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया गया।
तत्पश्चात् डॉ. ज्ञानेंद्र कुमार मिश्र मिश्र के मंगलाचरण के बाद, अतिथियों ने स्व. डॉ. मिश्र के कृतियों पर बड़ा ही रोचक प्रकाश डाला। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. ओमप्रकाश शुक्ल ने कहा कि स्व. डॉ. मिश्र संस्कृत के बहुत मूर्धन्य व्यक्तित्व थे।
चेयरमैन डॉ श्रीप्रकाश मिश्र ने अपने पूज्य पिता एवं जी एम एकेडमी की बरहज शाखा के प्रेरणा स्रोत डॉ काशीनाथ मिश्र के सदाचरण, अनुशासित जीवन, संयम, संस्कार एवं संस्कृति पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे व्यक्ति नहीं, महान विभूति थे।
डॉ. अजय मिश्र ने कहा कि स्व. डॉ. मिश्र एक ऐसे आदर्श पुरुष थे, जिनके स्थान की पूर्ति असंभव है।
डॉ. दिनेश मणि त्रिपाठी, पूर्व सदस्य माध्यमिक चयन बोर्ड ने बताया कि डॉ. काशीनाथ मिश्र एक व्यक्ति नहीं बल्कि विचार थे।
सभाध्यक्ष की भूमिका का निर्वहन कर रहे आश्रम बरहज के पीठाधीश्वर आञ्जनेयदास महाराज ने स्व. डॉ. मिश्र के जीवनपर्यंत बरहज को दी जाने वाली कृतियों का उल्लेख करते हुए कहा कि वे युग पुरुष थे, संस्कृति के वाहक, संस्कृत के मूर्धन्य, सादा जीवन एवं अति उच्च विचार के साथ बहुमुखी प्रतिभा के धनी स्व. डॉ. मिश्र का जीवन अनुकरणीय है। हम ऐसे महान विभूति को जी एम एकेडमी के कण कण में महसूस करते हुए अपनी श्रद्धा सुमन अर्पित करते हैं।
इस श्रृद्धांजलि सभा को डॉ. गंगाधर मिश्र, डॉ.महंथ कुशवाहा, सूर्यदेव उपाध्याय, गोरखपुर के प्रशासक कैप्टन शैलैंन्द्र त्रिपाठी, सलेमपुर शाखा के प्रधानाचार्य मोहन द्विवेदी, बरहज के प्रधानाचार्य ए के पांडेय, गंगा प्रसाद पांडेय, मंगल मणि, रामजी यादव , राम सिंगारे पांडेय आदि ने संबोधित करते हुए अपनी श्रद्धा सुमन अर्पित की।
विद्यालय की निदेशिका डॉ संभावना मिश्रा ने सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस मौके पर स्व. डॉ मिश्र की धर्मपत्नी बदामी देवी, पुरुषोत्तम मिश्र, डॉ. भूपेंद्र मिश्र, रामाश्रय यादव, प्रेम शंकर पाठक, गंगा प्रसाद पांडेय, बृजेश कुमार मिश्र,अजय प्रताप सिंह, अञ्जनी उपाध्याय, अनिल निषाद, सचिन सिंह, विनय मिश्र, खड्ग बहादुर यादव आदि उपस्थित थे।
इस भावभीनी श्रद्धांजलि सभा का सफल संचालन पंकज शुक्ल ने किया।

rkpnews@desk

Recent Posts

पत्रकार संगठन में बड़ा बदलाव, आरके भट्ट को महामंत्री और संजय चाणक्य को नई जिम्मेदारी

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। मान्यता प्राप्त पत्रकार समिति, कुशीनगर की महत्वपूर्ण बैठक रविवार को पडरौना…

8 hours ago

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में उमड़ी भीड़, मंगलम हॉस्पिटल ने शुरू की अत्याधुनिक कैंसर सेवा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए शनिवार, का दिन एक महत्वपूर्ण…

21 hours ago

2050 का स्वास्थ्य संकट: कैंसर बनेगा सबसे बड़ी वैश्विक चुनौती?

कैंसर अब केवल वृद्धावस्था की बीमारी नहीं, कई देशों में कम आयु के लोगों में…

22 hours ago

राप्ती ईको पार्क में वृक्षारोपण का महाअभियान 5,567 पौधे रोपे गए

एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत हरित गोरखपुर का संकल्प गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)नगर…

1 day ago

करमैनी-बेलौली तटबंध पर बाढ़ तैयारियों का एडीएम ने लिया जायजा

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। मानसून के बीच संभावित बाढ़ के खतरे को देखते…

1 day ago

एक पेड़ माँ के नाम महाअभियान के तहत पुलिस लाइन्स में हुआ वृक्षारोपण

एसएसपी समेत पुलिस अधिकारियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश, हर नागरिक से एक पौधा…

2 days ago