Categories: देवरिया

अपर जिला जज ने किया वन स्टाॅप सेंटर का औचक निरीक्षण

अव्यस्थाओं को देखकर जतायी कड़ी नाराजगी

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया के तत्वावधान में जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया देवेन्द सिंह के मार्गदर्शन में वन स्टाप सेण्टर में पीड़िताओं के सुरक्षा व उनके अधिकारों हेतु अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया मनोज कुमार तिवारी द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सचिव/अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने वन स्टाप सेण्टर पर पीड़िताओं का चिकित्सीय परीक्षण व्यवस्थित रूप से न होने तथा पीड़िताओं हेतु आवंटित सामग्री का स्टाॅक रजिस्टर अपूर्ण तथा अव्यवस्थित होने के कारण कड़ी नाराजगी जताई, उन्होने वन स्टाप सेण्टर के केन्द्र प्रबन्धक को उक्त अव्यवस्थाओं को दूर करने हेतु कड़ा निर्देश दिया।

सचिव द्वारा वन स्टाप सेण्टर पर उपस्थित पीड़िताओं के समस्याओं का सुनकर उन्हे तत्काल दूर करने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया। उन्होंने वन स्टाप सेण्टर के केन्द्र प्रबन्धक को निर्देशित करते हुए कहा कि जिन महिलाओं को विधिक सहायता की आवश्यकता हो, उनके मामले को चिन्हित कर अधिक से अधिक संख्या में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया के कार्यालय में संदर्भित करें ताकि उनकों विधिक सहायता दी जा सकें।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

शोध पात्रता परीक्षा (रेट 2025) का परिणाम जारी

उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का साक्षात्कार अप्रैल के तीसरे सप्ताह से गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय…

3 hours ago

पुलिस ने स्मैक के साथ दो को किया गिरफ्तार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने मादक पदार्थों…

3 hours ago

भीषण आग से गेहूं की तैयार फसल जली, किसानों को भारी नुकसान

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के विकासखंड सांथा के सुकरौली और खजुरी गांवों…

3 hours ago

कूड़ा जलाने से उठे धुएं से बच्चों की तबीयत बिगड़ी, स्थिति नियंत्रण में

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के तमकुहीराज क्षेत्र में ग्रीनलैंड पब्लिक स्कूल के पास सूखा…

3 hours ago

विदाई समारोह में छात्रों को दी गई उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l नगरपालिका स्थित बाबा राघव दास भगवानदास महिला महाविद्यालय आश्रम में छात्रों के…

3 hours ago

“नैतिकता से कानून तक: माता-पिता की सेवा न करने पर सैलरी कटौती का नया सामाजिक संदेश”

पिता की देखभाल न करने पर वेतन से 15 प्रतिशत त्वरित कटौती: सामाजिक न्याय,नैतिक जिम्मेदारी…

3 hours ago