गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा) आदर्श पूर्वांचल ठेकेदार समिति ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर लोक निर्माण विभाग के ठेकेदारों की रॉयल्टी भुगतान में देरी होने की समस्याओं से अवगत कराया है। समिति के अध्यक्ष शरद कुमार सिंह ने सीएम को भेजे गए पत्र में कहा है कि ठेकेदारों की समस्याओं को लोक निर्माण के प्रमुख अभियंता ने शासन को अवगत कराया था।
प्रमुख अभियंता ने ठेकेदारों की जायज मांगे व नियम विरुद्ध चल रहे जमानत धनराशि के मुद्दे पर शासन को अवगत कराते हुए रॉयल्टी वह जमानत धनराशि के लिए सचिव भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग को अवगत कराया था और अनुमति भी मांगी थी। मगर 2 महीने बीतने के बाद भी उस पत्र पर कोई जवाब नहीं मिला। जिसका नतीजा है की 6 गुना रॉयल्टी कट रही है और ठेकेदारों का शोषण किया जा रहा है। ठेकेदार समिति ने शासन से इस मामले का शीघ्र ही निस्तारण करने की मांग की है।
पटना (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। बिहार सरकार ने भूमि सुधार और राजस्व व्यवस्था को पारदर्शी,…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और आमजन को यातायात नियमों के…
बिहार में सीमांचल एक्सप्रेस पर फायरिंग और पथराव, यात्रियों में दहशत पटना (राष्ट्र की परम्परा…
कैलाश सिंह महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)।देश में बढ़ती महंगाई आज सिर्फ एक आर्थिक शब्द नहीं रह…
डॉ.सतीश पाण्डेय महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। मनुष्य और परमात्मा का संबंध किसी लिखित अनुबंध या दृश्य…
सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)आगामी हिंदू सम्मेलन के निमित्त जन-जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से एक जागरूकता मोटरसाइकिल…