गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)
आदर्श पूर्वांचल ठेकेदार समिति के बार बार मांग के बाद भी लोक निर्माण विभाग द्वारा ठेकेदारों की समस्याओं का निस्तारण नहीं हो पाया। जिसकी वजह से ठेकेदार रायल्टी, जमानत और सरकारी छूट से वंचित हो रहे हैं। इन विसंगतियों को लेकर आदर्श पूर्वांचल ठेकेदार समिति ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर ठेकेदारों का उत्पीड़न बंद करने की गुहार लगाई है।
ठेकेदारों ने कहा है कि बीते नवंबर माह में हुई बैठक में लिए गए विभिन्न फैसलों पर आज तक अमल नहीं किया जा सका है। जिसकी वजह से वजह से सी और डी श्रेणी के ठेकेदारों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। विभिन्न मदों में काटी गई ठेकेदारों की धनराशि अभी तक वापस नहीं हो पाई है। लोक निर्माण विभाग में 10 फीसदी धरोहर धनराशि ली जाती है ।जबकि अन्य प्रदेशों में यह धनराशि मात्र 2 फ़ीसदी है। जिसके चलते ठेकेदारों के सामने मुसीबत खड़ी हो गई है। आदर्श पूर्वांचल ठेकेदार समिति के अध्यक्ष शरद कुमार सिंह ने कहा है कि दर्जनों बार इस मामले को लेकर विभागाध्यक्ष प्रमुख सचिव और विभाग के मंत्री को अवगत कराया गया है।मगर अभी तक कोई फैसला नहीं लिया गया।जबकि ठेकेदारों ने विभाग के हर संकट में कंधे से कंधा मिलाकर काम किया है। शरद कुमार सिंह ने कहा है कि अगर इस मामले को लेकर शीघ्र फैसला नहीं लिया गया तो ठेकेदार भूखे मरेंगे और उसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी।
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले की धनघटा तहसील के छपरा पूर्वी गांव में…
देवरिया, (राष्ट्र की परम्परा)जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में देवरिया…
कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)पंचायत निर्वाचक नामावली के वृहद पुनरीक्षण अभियान के तहत चल रहे कुशीनगर डुप्लीकेट…
मऊ ( राष्ट्र की परम्परा) जनपद के नगर कोतवाली थाना क्षेत्र के मुंशी पुरा मुहल्ले…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में…
बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक राम प्रसाद जायसवाल की 9वीं…