बेसिक शिक्षा विभाग के निदेशक के निर्देश पर हुई कार्यवाही

शासन से शिकंजा कसे जाने पर अमान्य विद्यालय संचालकों में हड़कंप

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
बेसिक शिक्षा विभाग के निदेशक डा. महेंद्र देव के निर्देश के क्रम में बीईओ देवमुनि वर्मा ने दुदही विकास खंड के चाफ न्याय पंचायत में बिना मान्यता के संचालित चार व आठवीं तक मान्यता प्राप्त एक विद्यालय मे दसवीं तक कक्षाएं संचालित मिलने पर, विद्यालयों को बंद कराते हुए संचालकों को मौके पर ही नोटिस दिया। छात्रों का नामांकन नजदीकी परिषदीय विद्यालय में कराने का निर्देश दिया। बीईओ की कार्रवाई से बिना मान्यता के विद्यालय चला रहे संचालकों में हड़कंप मच गया।बिना मान्यता के चल रहे विद्यालयों पर शासन ने शिकंजा  कसना शुरु कर दिया है। शासन द्वारा सभी बीएसए व बीईओ को अभियान चलाकर ऐसे विद्यालयों को बंद करने का आदेश दिया गया है। इस क्रम मे सोमवार को बीईओ देवमुनि वर्मा ने प्रात: 10.38 पर दुबौली बाजार में संचालित परमानंद एजुकेशनल एकेडमी की जांच की। यहां कक्षा 1 से 8 तक मान्यता मिली लेकिन नौवीं और दसवीं की कक्षाएं भी संचालित मिलीं। ये कक्षाएं गौतम बुद्ध माध्यमिक विद्यालय तिलका पट्टी से संबद्ध बताई गईं। बीईओ ने ऊंची कक्षाओं को तत्काल बंद करने का निर्देश देते हुए नोटिस दिया‌। 10.50 बजे विष्णु दयाल स्मारक शिक्षण संस्थान दुबौली बाजार का निरीक्षण किया जो बिना मान्यता संचालित पाया गया। 11.10 बजे ज्योति पब्लिक स्कूल दुबौली बाजार के निरीक्षण में विद्यालय बिना मान्यता कटरैन में संचालित मिला। 11.47 बजे ग्रीनलैंड पब्लिक स्कूल दुबौली के निरीक्षण में बिना मान्यता के दसवीं की कक्षाएं संचालित मिलीं। 12.46 बजे एसआरडी पब्लिक स्कूल जंगल लाला छपरा के निरीक्षण में बिना मान्यता कटरैन में एक से आठवीं तक की कक्षाएं संचालित पाई गईं। बीईओ ने सभी अमान्य व बिना मान्यता उच्चीकृत कक्षाओं तत्काल बंद करवाते हुए वहां के छात्रों को नजदीकी सरकारी विद्यालय में नामांकन कराने का निर्देश दिया। बीईओ देवमुनि वर्मा ने बताया कि बिना मान्यता के चल रहा है विद्यालयों के विरुद्ध अभियान चलाकर उन्हे बंद कराया जा रहा है। अगर इसके बाद भी कोई विद्यालय चलता पाया गया तो उसके ऊपर एक लाख रुपये तक का जुर्माना लगाते हुए कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।

rkpnews@desk

Recent Posts

गोताखोर की मौत पर बवाल: कार्रवाई और नौकरी की मांग को लेकर चक्का जाम, पुलिस-प्रदर्शनकारियों में नोकझोंक

बरहज /देवरिया (राष्ट्र की परम्परा )। गोताखोर सुरेंद्र साहनी की मौत के बाद बरहज क्षेत्र…

3 hours ago

07 फरवरी 2026 पंचांग: शनि देव को प्रसन्न करने के अचूक उपाय

07 फरवरी 2026 को कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि, चित्रा नक्षत्र और कन्या राशि में…

3 hours ago

यूजीसी नेट-जेआरएफ में डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय का शानदार प्रदर्शन

दिसंबर 2025 की परीक्षा में सौ से अधिक विद्यार्थियों को सफलता, हिंदी विषय से सर्वाधिक…

4 hours ago

तेज रफ्तार बनी हादसों की वजह, सिकंदरपुर में दो सड़क दुर्घटनाओं में चार लोग घायल

सिकंदरपुर/बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। सिकंदरपुर-बेल्थरा मार्ग पर शुक्रवार को हुई दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं ने…

5 hours ago

गोरखपुर विश्वविद्यालय को वैश्विक पहचान, मलेशिया की एमएसयू से हुआ रणनीतिक करार

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय (डीडीयूजीयू) को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सशक्त पहचान…

5 hours ago

सीआरपीएफ जवान का ग्राम सभा में ऐतिहासिक स्वागत, ढोल-नगाड़ों के बीच गूंजा भारत माता की जय

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।विकासखंड परतावल के ग्राम पिपरपाती तिवारी में उस समय उत्सव जैसा माहौल…

5 hours ago