धान स्टॉक सत्यापन में अनियमितता पाए जाने पर 10 क्रय केंद्र प्रभारियों पर हुई कार्रवाई

6 क्रय केंद्र प्रभारी निलंबित, दो को चार्जशीट एवं 2 क्रय केंद्र प्रभारियों पर होगी विभागीय कार्यवाही

6 क्रय केंद्र प्रभारियों को निलंबित कर दिया गया है। 2 क्रय केंद्र प्रभारियों को प्रतिकूल प्रविष्टि एवं 2 के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई प्रारंभ

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के निर्देश एवं जांच समिति की संस्तुति के दृष्टिगत धान क्रय स्टॉक सत्यापन में मिली अनियमितता पर 10 क्रय केंद्र प्रभारियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई है। 6 क्रय केंद्र प्रभारियों को निलंबित कर दिया गया है। 2 क्रय केंद्र प्रभारियों को प्रतिकूल प्रविष्टि एवं 2 के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई प्रारंभ करने के निर्देश दिए गए हैं।

प्रकरण में चार एफआईआर पहले ही दर्ज की जा चुकी है। जिन छह क्रय केंद्र प्रभारियों को निलंबित किया गया है, उनमें यूपीएसएस द्वारा संचालित बेलवा, बंजरिया एवं रुस्तमपुर पीसीएफ द्वारा संचालित परसिया छितनी, स्वीकृतपुरा एवं नारायणपुर औराई धान क्रय केंद्र शामिल हैं।

पीसीएफ द्वारा संचालित गाजीपुर भैंसही एवं रामचक खोरमा के क्रय केंद्र प्रभारियों को प्रतिकूल प्रविष्टि दी जाएगी। विपणन शाखा द्वारा संचालित धान क्रय केंद्र ब्लॉक गोदाम भाटपाररानी एवं लार के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई प्रारंभ की जा रही है।

जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि धान स्टॉक सत्यापन में मिली अनियमितता के आधार पर कार्रवाई की गई है। जनपद में धान खरीद पारदर्शिता एवं शुचिता के साथ की जा रही है। प्रत्येक किसान का धान खरीदा जा रहा है एवं उन्हें शासन द्वारा निर्धारित समयसीमा के भीतर मूल्य का भुगतान किया जा रहा है ।

Editor CP pandey

Recent Posts

ट्रैक्टर विवाद बना बवाल, दलित बस्ती में आगजनी से दहशत

फायरिंग और आगजनी, प्रधान के बेटे पर आरोप कानपुर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) उत्तर प्रदेश…

1 hour ago

बृज भूषण शरण सिंह का बड़ा बयान: “मेरे हाथ से एक हत्या हुई”

बृज भूषण शरण सिंह गोंडा/लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। गोंडा से भारतीय जनता पार्टी के पूर्व…

2 hours ago

Pakistan Airstrike: अफगानिस्तान में पाक हमले, 7 ठिकानों को बनाया निशाना

इस्लामाबाद/काबुल (राष्ट्र की परम्परा)। अफगानिस्तान में Pakistan Airstrike को लेकर नई जानकारी सामने आई है।…

2 hours ago

बलिया: 5 लाख के विवाद ने ली किन्नर रेखा की जान

बलिया/उत्तर प्रदेश (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के बैरिया क्षेत्र में हुए सनसनीखेज किन्नर रेखा हत्याकांड…

2 hours ago

भुवनेश्वर प्रोजेक्ट में ‘एलओए’ के बदले घूस का जाल, लखनऊ ट्रैप में WAPCOS अफसर दबोचा

देवरिया जिले के सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव में भी पड़ा छापा लखनऊ(राष्ट्र की परम्परा)।…

9 hours ago

शिक्षक आत्महत्या: भुगतान विवाद से उठा प्रशासनिक पारदर्शिता का सवाल

देवरिया में शिक्षक की आत्महत्या: BSA ऑफिस में घूसखोरी का आरोप, सुसाइड नोट में संजीव…

11 hours ago