मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के मधुबन तहसील क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित अस्पतालों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग ने छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान तीन अस्पतालों को सील करते हुए संबंधित लोगों पर कार्रवाई की गई।
तहसील क्षेत्र में लंबे समय से बिना पंजीकरण या समाप्त लाइसेंस के कई अस्पताल और नर्सिंग होम संचालित होने की शिकायतें मिल रही थीं। प्रशासन ने इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए संयुक्त टीम के साथ कार्रवाई की।
एसडीएम सत्यप्रकाश के नेतृत्व में सीओ अंजनी कुमार पाण्डेय, एसीएमओ डॉ. आर. एन. सिंह और डॉ. एच. एन. मौर्य की टीम ने मर्यादपुर क्षेत्र में छापेमारी की। इस दौरान लखनौर रोड स्थित पुष्पा अस्पताल, मर्यादपुर का आरूषि नर्सिंग होम तथा कटघराशंकर स्थित श्रीकृष्णा अस्पताल को अवैध रूप से संचालित पाए जाने पर सील कर दिया गया।
छापेमारी के दौरान अस्पतालों में ऑपरेशन कक्ष, बेड, मेडिकल स्टोर सहित अन्य उपकरण भी पाए गए। साथ ही पुष्पा अस्पताल से दो महिलाओं और श्रीकृष्णा अस्पताल से एक महिला नर्स को पूछताछ के लिए पुलिस हिरासत में लिया गया।
स्वास्थ्य विभाग ने स्पष्ट किया है कि बिना अनुमति संचालित अस्पतालों और क्लिनिक के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अवैध अस्पताल संचालकों में हड़कंप की स्थिति देखी गई।
यूपी में चाइनीज मांझे का खूनी खेल! वाराणसी में साड़ी कारोबारी की मौत, आखिर प्रतिबंध…
फोटो goo दिल्ली में प्रदर्शन, पुलिस की कार्रवाई और पाबंदियां: सुप्रीम कोर्ट ने साफ की…
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय…
यूपी के इस जिले में 43 हजार स्कूली बच्चों का पैसा अटका, सर्दी में स्वेटर…
पटना (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। देश की सबसे कठिन प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल संघ लोक…
Ai निर्मित JETET 2026 में बड़ा बदलाव! 5.60 लाख अभ्यर्थियों की परीक्षा में अब पहले…