Categories: Uncategorized

ऑपरेशन कब्जा मुक्त के तहत कार्यवाही शुरू

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) देवरिया जिले में सार्वजनिक भूमि से अतिक्रमण हटाने के लिए प्रशासन ने पूर्व में कई माध्यमों से सूचित किया था इस हेतु तहसील सभागार में प्रधानों की बैठक भी हुई ।अब कब्जा मुक्ति की कार्यवाही शुरू हो चुकी है । जिलाधिकारी दिव्या मित्तल के निर्देश पर 15 मार्च से ‘ऑपरेशन कब्जा मुक्ति’ अभियान शुरू होना था। इस अभियान में दो चरण होंगे। पहले चरण में रास्ते, चकरोड, खेल का मैदान, चारागाह, पोखरी और खाद के गड्ढों से अतिक्रमण हटाया जाने थे ।दूसरे चरण में ग्राम समाज की भूमि, नवीन परती और बंजर भूमि को खाली कराए जाने है।
इस कब्जा मुक्त अभियान को सफल बनाने हेतु सलेमपुर उपजिलाधिकारी दिशा श्रीवास्तव के निर्देश पर तहसीलदार सलेमपुर अलका सिंह ने राजस्व टिम का गठन कर कार्यवाही शुरू कर दी है । इसी क्रम में सलेमपुर तहसील अंतर्गत दो ग्राम सभाओं में चकमार्ग को कब्जा मुक्त किया गया और कार्ययोजना में शामिल कर जल्द निर्माण करने के निर्देश दिए गए । पहले चरण में कब्जा मुक्ति अभियान के तहत सलेमपुर तहसील अंतर्गत दो गांवों में टिम गई और अवैध रूप से कब्जा चकमार्ग की पैमाईश कर कब्जा मुक्त कराया चक मार्ग की जमीन को चिन्हित कर चुना गिराया गया और मार्ग के निर्माण हेतु कार्ययोजन बना के निर्माण का निर्देश दिया गया । पहले चरण में ग्राम मानिकपुर ,खोरीबारी में चकमार्ग की पैमाईश की और चकमार्ग को चिन्हित किया ।

rkpnews@somnath

Recent Posts

सख्त प्रशासनिक कदम: अंबेडकरनगर में प्राची सिंह, देवरिया में अभिजीत शंकर तैनात

कानून-व्यवस्था मजबूत करने की तैयारी: यूपी में बड़े स्तर पर पुलिस तबादले देवरिया के पुलिस…

7 hours ago

मानवता की सेवा ही रेडक्रॉस का उद्देश्य: शिवेंद्र विक्रम सिंह

स्वास्थ्य जागरूकता अभियान: 900 प्रशिक्षुओं को हाईजिन किट वितरित गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। 26वीं वाहिनी…

8 hours ago

सामाजिक क्रांति के जनक ज्योतिबा फुले की मनाई गयी जयंती

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)l समाजवादी पार्टी के बेतियाहाता स्थित कार्यालय पर भारत के सामाजिक क्रांति के…

8 hours ago

जन भवन प्रस्तुतीकरण की तैयारी तेज: 32 महाविद्यालयों के प्राचार्यों की बैठक

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जन भवन, लखनऊ में प्रस्तावित प्रस्तुतीकरण से पूर्व दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर…

8 hours ago

फार्मर आईडी सत्यापन: डीएम ने खलीलाबाद व मेहदावल में प्रगति परखी, शत-प्रतिशत पंजीकरण के निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में किसानों के फार्मर आईडी (किसान पहचान पत्र)…

8 hours ago

थाना समाधान दिवस पर डीएम ने सुनीं जनसमस्याएं, त्वरित निस्तारण के निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार ने थाना समाधान दिवस के अवसर…

8 hours ago