Categories: Uncategorized

सीमा क्षेत्र में चल रहे गैर मान्यता प्राप्त मदरसों पर कार्यवाही जारी

जनपद में अब तक पांच मदरसे सीज

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। भारत नेपाल सीमा के बफर जोन में संचालित अनाधिकृत मदरसों की सघन जांच कर कार्यवाही का सिलसिला दूसरे दिन भी जारी रहा जहां जनपद में अब तक एक दर्जन से अधिक मदरसों की जांच की गई जिनमें से पांच मदरसे पूरी तरह सील कर दिया गया है जबकि आधा दर्जन से अधिक मदरसों को बगैर मान्यता मदरसा संचालित न किये जाने की चेतावनी दी गयी है। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी संजय मिश्र ने मोतीपुर थाना क्षेत्र के मदरसा दारुल उलूम अजीजिया हदीकतुल नोमान दरोगापुरवा की सघन जांच की तथा मदरसे के वैध दस्तावेज मांगे जिस मदरसा संचालक अब्दुल अजीज मदरसे की भूमि तथा आय-व्यय, प्रवेश एवं छात्र उपस्थित रजिस्टर समेत कोई भी दस्तावेज उपलब्ध नहीं करा सके। मदरसा अनियमित तरीके से संचालित पाये जाने पर सील कर दिया गया है मदरसा संचालक को वैध कागजात प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी मिश्रा ने बताया कि मदरसा दारुल उलूम अहले सुन्नत गौसुलवरा दरोगापुरवा तथा मदरसा अरबिया इस्लामिया अनवारुल कुरान गोपिया को मदरसा संचालित न किये जाने की चेतावनी जारी की गयी। उन्होंने बताया कि जांच में पाया गया अधिकांश मदरसे निजी मकान में बिना किसी कागजात के, भवन, मानक के अनधिकृत रूप से संचालित है। ज्ञातव्य है कि भारत नेपाल सीमा ओपन बोर्डर है, जहां से एक दूसरे देश में लोगों का बिना वीजा पासपोर्ट के आवागमन होता रहता है द्य ऐसे संवेदनशील बॉर्डर एरिया में बिना मान्यता और बिना नियम कानून, मानक के मदरसे संचालित हो रहे हैं ऐसे मदरसे सुरक्षा की दृष्टि से भी बहुत संवेदनशील हो जाते हैं। सीमा की संवेदनशीलता और सुरक्षा के महत्व को देखते हुए बफर जोन में संचालित उन अनधिकृत मदरसों को सीज करने की कार्यवाही की जा रही है। मिश्रा ने बताया कि अब तक रूपईडीहा थाना क्षेत्र के चार तथा मोतीपुर थाना क्षेत्र के एक मदरसे को सीज किया गया है जिसमें मदरसा अल जामिअतुल गौसिया मिस्बाहुल उलूम बाबागंज, मदरसा अरबिया इस्लामिया बदरुल उलूम बाबागंज, मदरसा दारुल उलूम गुलशने सैयद महबूब अशरफ रंजीतबोझा, मदरसा इस्लामिया कासिमुल उलूम नई बस्ती तथा मोतीपुर थाना क्षेत्रान्तर्गत मदरसा दारुल उलूम अजीजिया हदीकतुल नोमान दरोगापुरवा शामिल हैं।

rkpnews@somnath

Recent Posts

Rajouri Encounter: एलओसी पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, भारतीय सेना की कार्रवाई

Rajouri Encounter: Indian Army ने मंगलवार तड़के Rajouri district में Line of Control (एलओसी) पर…

6 hours ago

Rupee Falls to Record Low: ईरान संकट के बीच रुपया 92.18 पर, कच्चे तेल में उछाल से बाजार दबाव में

पश्चिम एशिया में United States–Iran तनाव के बीच कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल…

6 hours ago

ईरान में सत्ता का वारिस? मोजतबा खामेनेई बने सुप्रीम लीडर, वंशवाद पर उठे सवाल

पश्चिम एशिया में जारी भीषण तनाव के बीच Iran से बड़ी राजनीतिक खबर सामने आई…

11 hours ago

Israel-US Iran War: तेहरान और उर्मिया में फंसे भारतीय छात्र, हर पल दुआ कर रहे परिवार

Israel-US Iran War: Israel-United States और Iran के बीच बढ़ते युद्ध जैसे हालात ने भारत…

12 hours ago

US-Iran युद्ध: Donald Trump का बचाव — “अगर हमने पहले कार्रवाई नहीं की होती, तो वे हमला कर देते”

वॉशिगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump ने Iran पर हालिया अमेरिकी सैन्य…

12 hours ago

अगया मौन नाले में मिला अज्ञात शव, दहशत में ग्रामीण

पहचान बनी पहेली, हर पहलू से जांच में जुटी पुलिस महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद…

22 hours ago