सनातन धर्म को आचार्य शंकर ने पहुंचाया आकाश की बुलंदियों तक : प्रोफेसर शरद

आदि गुरु शंकराचार्य पर व्याख्यान माला

भाटपार रानी /देवरिया
(राष्ट्र की परम्परा )

प्राप्त समाचार के मुताबिक शनिवार 30 मार्च को भारतीय भाषा समिति शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में भाटपार रानी कस्बे के अन्दर स्थित मदन मोहन मालवीय पीजी कालेज द्वारा आयोजित हुआ।
जगद्‌गुरु शंकराचार्य की व्याख्यानमाला को सम्बोधित करते हुए मुख्य व्याख्याता बीआरडी पीजी कॉलेज देवरिया के प्राचार्य प्रो० शरद चन्द्र मिश्र ने कहा कि आचार्य शंकर ने भारत के हर कोने में ही नहीं ,अपितु विश्व के विभिन्न हिस्सों में सनातन धर्म की अद्वैतवादी ज्ञान परम्परा का पताका आकाश की बुलंदियों तक पहुंचाया।सनातन धर्म के प्रवर्तक आचार्य शंकर ने 8 वीं शदी में देशज, अध्यात्म सांस्कृतिक परम्पराओं के धागों से भारत की भूमि पर एक नई धार्मिक, आध्यात्मिक व सामाजिक पीरमाषाओं को बूंना।
व्याख्यान माला के द्वितीय व्याख्याता राम जी सहाय पीजी कॉलेज रुद्रपुर के प्राचार्य प्रो० बृजेश कुमार पाण्डेय ने कहा कि आचार्य शंकर ने सनातन धर्म की चेतना को जागृत करने के लिए सम्पूर्ण देश की तीन बार अखण्ड यात्रा की। कश्मीर से कन्याकुमारी तक भारत को एक सूत्र में पिरोने को अपनी जिंदगी का एक मकसद बना लिया। बीआरडीबीडीपीजी कॉलेज, आश्रम, बरहज दर्शन शास्त्र विभाग के प्रो० विजय प्रकाश पाण्डेय ने कहा कि भारत के महानतम संत आदि गुरु शंकराचार्य ने अपने अद्वैत की दृष्टि से, अद्वैत तत्व में नवीन प्राणों का संचार किया। आचार्य शंकर के अद्वैत की इस नवीन व्याख्या से भारत ही नहीं, अपितु सम्पूर्ण विश्व का ज्ञान परम्परा आंदोलित हो उठा। समारोह की अध्यक्षता कर रहे संस्थान के प्राचार्य प्रोफ़ेसर सतीश चंद गौड़ ने आगत अतिथियों के प्रति आभार प्रकट किया। संस्थान के प्रबंधक व वरिष्ठ भाजपा नेता राघवेंद्र वीर विक्रम सिंह ने सफल आयोजन को लेकर अतिथियों व आयोजक मंडल दल एवं समस्त महाविद्यालय परिवार की प्रति आभार प्रकट किया।
व्याख्यान माला का शुभारंभ अतिथियों द्वारा सरस्वती चित्र पर दीप प्रज्वलन कर, पुष्पांजलि के साथ किया गया। आयोजक मंडल द्वारा आगंतुक अतिथियों को स्मृति चिन्ह एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। व्याख्यान माला का संचालन डॉ दिनेश कुमार शर्मा ने किया। इस व्याख्यान माला में व्याख्यान माला के संयोजक प्रो के एन मिश्र, सह-समन्वयक प्रो सुधीर कुमार शुक्ला,समन्वयक व आयोजन सचिवसह डॉ श्रीनिवास, प्रोफेसर मनोज कुमार,प्रोफेसर राम अवतार वर्मा ,पूर्व प्राचार्य डॉ राकेश कुमार , डॉ मनीष नाथ त्रिपाठी, डॉ अमीर लाल, डॉ सुशील कुमार पांडेय ,डॉ अवनीत सिंह , डॉ मनोज कुमार ,डॉ महेंद्र कुमार मिश्र, डॉ एस के पाठक ,डॉ ज्ञान प्रकाश, डॉ अभिमन्यु पांडेय, डॉ कनक लता ,डॉ अरुण मद्धेशिया , डॉ कमलेश कुमार, डॉ अजय सिंह, डॉ शिव शंकर प्रजापति, डॉ जय सिंह यादव ,डॉ अमन तिवारी, डॉ कीर्ति जायसवाल ,डॉ सुदीप रंजन, डॉ रवि सिंह, डॉ प्रवीण प्रजापति ,डॉ सौरभ पाल, शिव प्रसाद ,प्रवीन शाही, शिव प्रताप सिंह सहित समस्त कर्मचारी वर्ग ने प्रति भाग कीया है ।

rkpnews@desk

Recent Posts

देवरिया: बरहज में भवन निर्माण के दौरान ढही ईंट की रेलिंग, मलबे में दबकर राजमिस्त्री की दर्दनाक मौत

​दर्दनाक हादसा: देई डीहा गांव में प्लास्टर करते समय अचानक भरभरा कर गिरी कमजोर रेलिंग।…

17 minutes ago

पुलिस भर्ती परीक्षा की पारदर्शिता सुनिश्चित करने को डीएम-एसपी ने किया औचक निरीक्षण

परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी और अभ्यर्थियों की सुविधाओं का लिया जायजा संत…

2 hours ago

खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने में वैज्ञानिक अनुसंधान और नीतियों की अहम भूमिका: प्रो. सर्ज सावेरी

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय में ऐमीनेंट लेक्चर समिति, आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन…

2 hours ago

योग बंधन-2026 के माध्यम से डीडीयू ने दिया वैश्विक एकता और स्वस्थ जीवन का संदेश

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय द्वारा अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम "योग बंधन-2026" का आयोजन…

2 hours ago

बी०एस०एस० परशुराम सेना ने शंशाक मणि त्रिपाठी को तहसील अध्यक्ष किया नियुक्त

मऊ(राष्ट्र की परम्परा)l बी एस एस परशुराम सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनाथ पाण्डेय बी० तथा…

2 hours ago

वैश्विक शोध रैंकिंग में डॉ. निखिल कुमार को मिली टॉप-5 प्रतिशत शोधकर्ताओं में जगह

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के भौतिकी विभाग के सहायक आचार्य एवं…

2 hours ago