डीएम साहब एक नजर बंजरिया गांव पर भी बिना काम कराएं हो रहे फर्जी तरीके से भुगतान

कृषि मंत्री के गृह विधानसभा का गांव है बंजरिया सरकारी धन का खुब हो रहा बंदरबांट

तरकुलवा/ देवरिया।,(राष्ट्र की परम्परा)
विकास खण्ड पथरदेवा के ग्राम पंचायत बंजरिया प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही का गृह विधानसभा का गांव है। और बंजरिया कृषि मंत्री जी का हर्ट कहा जाता है। लेकिन इस गांव के ग्राम प्रधान व सचिव के नेतृत्व में कोई विकास कार्य धरातल पर नहीं दिख रहा है। केवल कागजों में कोरम पूर्ति करके ग्राम पंचायत के सरकारी खातों के धनराशि को जिम्मेदारों के द्वारा बंदरबांट किया जा रहा है।विगत वर्ष 2021से मार्च 2024 तक कोई विकास कार्य बंजरिया गांव में नही हुआ है। आपको बता दें कि ग्राम पंचायत बंजरिया के टोला शेखपुरा पोखरभिण्डा बैकुण्ठपुर के ग्रामीण आज भी विकास कार्य से कोसो दुर है। इस गांव में ह्यूम पाईप के द्वारा नाली निर्माण भी कराया गया है। वह भी मानक विहीन है। और सोख्ते का निर्माण विगत छह माह पहले घटीया सामग्री लगाकर कराया गया है। उस पर भी आज तक ढक्कन नहीं लग पाया है। जिसके चलते आय दिन बच्चे व जानवर सोख्ते मे गिरकर घायल हो जा रहे हैं।
वहीं बंजरिया गांव के बाल्मीकि तिवारी रामबचन अक्षैवर तिवारी शंकर सिंह आदी लोगो ने बताया कि बंजरिया गांव का विकास केवल कागजों में ही सिमट कर रह गया है। सचिव व ग्राम प्रधान के द्वारा फर्जी तरीके से बिना काम कराए ही कई बार भुगतान करा लिया गया है। जिसकी शिकायत ब्लाक के जिम्मेदारों से किया गया लेकिन आज तक कोई जांच नहीं हुआ।
इस संबंध में खंड विकास अधिकारी अनील कुमार सिंह ने कहा कि इस तरह का मामला हमारे संज्ञान में नही था अगर ऎसा है तो जांच कराकर
संबंधित लोगों के विरूद्ध कार्रवाई की जाएगा।

rkpnews@desk

Recent Posts

स्वरोजगार योजनाओं में तेजी लाने और निवेश बढ़ाने पर प्रशासन का फोकस

डीएम ने बैंकों और विभागों को समयबद्ध लक्ष्य पूरा करने के दिए निर्देश, जीबीसी 5.0…

6 hours ago

माय भारत पोर्टल से जोड़ने के लिए डीएम ने सभी विभागों को दिए निर्देश, उत्कृष्ट स्वयंसेवकों को मिलेगा सम्मान

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में…

6 hours ago

45वें दीक्षांत समारोह से पहले गांवों में प्रतिभा का उत्सव, ‘मेरी मां’ विषय पर विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मकता

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के 45वें दीक्षांत समारोह के तहत गोद…

6 hours ago

कस्बा चौकी सिकंदरपुर में जीर्णोद्धारित कार्यालय एवं नई बैरक का लोकार्पण

सिकंदरपुर /बलिया (राष्ट्र की परम्परा) कस्बा चौकी सिकंदरपुर परिसर में शुक्रवार को जीर्णोद्धारित कार्यालय तथा…

6 hours ago

घर के बाहर सो रही महिला की धारदार हथियार से हत्या, गांव में सनसनी

रात में हुए विवाद के बाद वारदात की आशंका,फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, आरोपितों की…

6 hours ago

30 जुलाई तक करें पंजीकरण, बीबीएयू ने जारी किया स्नातक प्रवेश काउंसलिंग कार्यक्रम

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के स्नातक…

7 hours ago