आचार्य रविकांत उपाध्याय को भारत सरकार से 10 पेटेंट

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के प्राणि विज्ञान विभाग के आचार्य रविकांत उपाध्याय को भारत सरकार द्वारा एक साथ 10 भारतीय पेटेंट प्रदान किए गए हैं। ये पेटेंट उनके शोधार्थियों द्वारा किए गए उत्कृष्ट अनुसंधान पर आधारित हैं। अनुसंधान कार्य जीव विज्ञान के विभिन्न क्षेत्रों जैसे जैव-चिकित्सा, जीव-रसायन, जैव-कीटनाशी निर्माण एवं उपयोग से संबंधित हैं।
आचार्य उपाध्याय के निर्देशन में डॉ. मुकेश चौबे को काले बिच्छू की विष ग्रंथियों से वेनम टॉक्सिन के पृथक्करण एवं शुद्धिकरण की विधि पर पेटेंट प्राप्त हुआ है। इस विष से तैयार एंटी-सीरम को चूहों पर सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया। इसी प्रकार डॉ. शोएब अहमद को मधुमक्खी विष पर किए गए अनुसंधान के लिए दो पेटेंट प्राप्त हुए हैं। मधुमक्खी विष से तैयार एंटीबॉडी ने चूहों में विष के प्रभाव को निष्क्रिय कर दिया और यह शोध एंटी-वेनम चिकित्सा में उपयोगी सिद्ध हुआ।
डॉ. कृष्ण कुमार प्रजापति को ततैया के विष पर तथा डॉ. रवि कुमार गुप्ता को मकड़ी के विष पर अनुसंधान के लिए पेटेंट मिले हैं। दोनों ही अनुसंधानों से तैयार एंटीबॉडी ने विष के दुष्प्रभावों को समाप्त करने में सफलता प्राप्त की। इसी क्रम में डॉ. निधि यादव को टिक की लार ग्रंथि से एंटीजन पृथक्करण एवं एंटीबॉडी निर्माण पर दो पेटेंट प्रदान किए गए हैं। यह शोध पशुओं में टिक-जनित रोगों की रोकथाम और दुग्ध उत्पादन को सुरक्षित करने में सहायक होगा।
डॉ. सिमरन शर्मा को राक्रीडिया मार्जिनेटर ततैया के विषैले तत्वों पर किए गए शोध के लिए पेटेंट प्राप्त हुआ है। इस शोध से ततैया के विष को निष्क्रिय करने हेतु प्रभावी एंटीबॉडी विकसित की गई। इसके अतिरिक्त डॉ. लोकप्रिय पांडे को दीमक नियंत्रण पर अनुसंधान के लिए पेटेंट प्रदान किया गया है। इसमें चकोतरा के छिलके का तेल, सल्फर एवं अन्य प्राकृतिक तत्वों का उपयोग कर एंटी-टरमाइट उपचार विकसित किया गया, जो फसलों एवं पेड़ों को दीमक से बचाने में अत्यंत उपयोगी सिद्ध हुआ।
आचार्य रविकांत उपाध्याय और उनके शोधार्थियों द्वारा किए गए ये अनुसंधान न केवल वैज्ञानिक जगत को नई दिशा प्रदान करेंगे, बल्कि कृषि, पशुपालन और चिकित्सा विज्ञान के क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण योगदान साबित होंगे।

Karan Pandey

Recent Posts

APO Recruitment 2026: LLB पास युवाओं के लिए 371 सरकारी पदों पर भर्ती, 8 जून से शुरू होंगे आवेदन

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे कानून (LLB) स्नातकों के लिए शानदार अवसर सामने आया…

24 minutes ago

गाजियाबाद में पैरा एथलीट चिराग त्यागी की संदिग्ध मौत, हत्या की आशंका; राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी का शव पार्क में मिला

गाजियाबाद (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई…

32 minutes ago

IPL 2026 Final: कौन जीतेगा ट्रॉफी? शुभमन गिल ने दिया बड़ा बयान, बताया जीत का असली मंत्र

अहमदाबाद (राष्ट्र की परम्परा)। IPL 2026 का फाइनल मुकाबला क्रिकेट प्रेमियों के लिए बेहद रोमांचक…

37 minutes ago

दिल्ली के साकेत में भरभराकर गिरी 5 मंजिला इमारत, कई लोगों के दबे होने की आशंका; NDRF समेत कई एजेंसियां राहत कार्य में जुटीं

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। राजधानी दिल्ली के साकेत इलाके में शनिवार शाम एक बड़ा…

43 minutes ago

नवलपुर-सिकंदरपुर मार्ग चौड़ीकरण कार्य के चलते 1 जून को चार घंटे बाधित रहेगी विद्युत आपूर्ति

बलिया (राष्ट्र क़ी परम्परा ) विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं को सूचित किया है कि नवलपुर…

6 hours ago

ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत एक अभियुक्त को आजीवन काराव

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)न्यायालय विशेष न्यायाधीश एससी/एसटी एक्ट जनपद देवरिया में “आपरेशन कन्विक्शन’’ के तहत जनपदीय…

7 hours ago