रोजगार संगम पोर्टल पर कराएं पंजीकरण : सेवायोजन अधिकारी


बेरोजगार युवक-युवतियों और नियोजकों के लिए आसान सुविधा उपलब्ध

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला सेवायोजन अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि सेवायोजन विभाग द्वारा संचालित रोजगार संगम पोर्टल पर जनपद के बेरोजगार युवक-युवतियां, कुशल श्रमिक, औद्योगिक संस्थान एवं अन्य नियोजकों का पंजीकरण क्रमशः जॉबसीकर एवं नियोजक के रूप में किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि बेरोजगार अभ्यर्थी एवं नियोजक स्वयं किसी भी निकटवर्ती जन सुविधा केन्द्र अथवा साइबर कैफे से ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। जॉबसीकर के रूप में पंजीकरण के लिए अभ्यर्थी को पोर्टल (https://rojgaarsangam.up.gov.in) पर साइनअप/लॉगइन कर अपनी बुनियादी जानकारी, शैक्षिक योग्यता, तकनीकी कौशल एवं अनुभव आदि विवरण भरने होंगे। सत्यापन के बाद वे पोर्टल पर उपलब्ध रिक्तियों को देख सकेंगे और अपनी योग्यता अनुसार ऑनलाइन आवेदन कर रोजगार प्राप्त कर सकते हैं। इसी प्रकार, नियोजक/कम्पनी पंजीकरण हेतु पोर्टल पर जाकर कम्पनी का प्रकार, नाम, जनपद, मोबाइल नंबर एवं ईमेल आईडी भरने के बाद ओटीपी सत्यापन करना होगा। इसके उपरांत कम्पनी के पैन, टैन, जीएसटी नंबर इत्यादि विवरण अपलोड कर सकते हैं। पंजीकरण पूर्ण होने के बाद नियोजक अपनी आवश्यकतानुसार रिक्तियों की जानकारी पोर्टल पर डाल सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के विवरण सीधे कम्पनी के डैशबोर्ड पर उपलब्ध रहेंगे, जिनमें से योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया जा सकता है। जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि पंजीकरण संबंधी किसी भी असुविधा के लिए सेवायोजन विभाग के टोल फ्री नम्बर 155330 पर सम्पर्क किया जा सकता है। साथ ही अभ्यर्थी व नियोजक आवश्यक दस्तावेजों (फोटोग्राफ, आधार कार्ड, शैक्षिक प्रमाणपत्र, पैन कार्ड, कम्पनी पंजीकरण नम्बर, लोगो, टैन व जीएसटी नम्बर आदि) के साथ जिला सेवायोजन कार्यालय, रविन्द्रनगर धूस, कुशीनगर में भी पंजीकरण करा सकते हैं। इसके लिए किसी भी प्रकार का मार्ग व्यय देय नहीं होगा।

Karan Pandey

Recent Posts

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

24 hours ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

24 hours ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

3 days ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

3 days ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

3 days ago