मनकापुर/गोण्डा(राष्ट्र की परम्परा)। चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर रिश्ते की चाची के संग दुष्कर्म करने व उसका वीडियो वायरल करने के आरोपी को छपिया पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा है।
शुक्रवार को पुलिस क्षेत्राधिकारी संजय तलवार ने एक प्रेस वार्त्ता के दौरान कहा कि आरोपी विक्रमा प्रसाद पांडेय पुत्र सूर्य प्रसाद निवासी निवासी तेंदुआ रानी थाना छपिया जो बुधवार की शाम को रिश्ते में अपनी चाची को चाय में नशीला पदार्थ मिला कर पिलाने के बाद उसके साथ दुष्कर्म किया और उसका अश्लील फोटो व वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था।पीड़िता के तहरीर पर छपिया थाना की पुलिस आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी को तलाश कर रही थी।शुक्रवार की सुबह थाना प्रभारी अध्यक्ष दिनेश कुमार सिंह अपने हमराहियों के साथ अगयामाफी गांव के पास से वांछित अभियुक्त विक्रमा प्रसाद पांडेय को गिरफ्तार किया है।जिसे न्यायालय भेजा जा रहा है।
नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। LPG संकट के बीच केंद्र सरकार ने गैस पाइपलाइन और…
नवनीत मिश्र भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में गणेशशंकर विद्यार्थी का नाम एक ऐसे जुझारू…
नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद Sonia Gandhi की…
Iran War Day 24: ईरान और इजरायल के बीच जारी युद्ध के 24वें दिन वैश्विक…
सुप्रीम कोर्ट का फैसला केवल एक कानूनी व्याख्या नहीं, बल्कि भारतीय संविधान की मूल भावना,ऐतिहासिक…
गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग द्वारा विश्व क्षय रोग…