बलिया(राष्ट्र की परम्परा)
सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के बसारिखपुर गांव में एक नाबालिग युवक को पुरानी रंजिश के चलते धमकाने और जातिसूचक कानून का दुरुपयोग कर फँसाने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित के परिजनों ने सिकन्दरपुर क्षेत्राधिकारी को मंगलवार को शिकायती पत्र देकर आरोपियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की है।
बसारिखपुर निवासी दिलीप कुमार यादव का 17 वर्षीय पुत्र हिमांशु यादव रविवार 19 मई को बसारिखपुर चट्टी स्थित एक नाई की दुकान पर बाल कटवाने गया था। तभी गांव के ही सहवाग राम, दीपू राम समेत लगभग दस युवक वहां पहुँच गए और उसे घेरकर धमकाने लगे। आरोप है कि युवकों ने जातीय कानून (हरिजन एक्ट) का नाम लेकर फर्जी मुकदमे में फँसाने और उसका भविष्य खराब करने की धमकी दी।
हिमांशु ने जब शांतिपूर्वक पढ़ाई करने की बात कही तो एक आरोपी ने कहा कि इसका पैर तोड़ दो, इसे हम पढ़ने नहीं देंगे। परिजनों का कहना है कि यह विवाद किसी पुरानी रंजिश के चलते है और जानबूझकर उनके पुत्र को परेशान किया जा रहा है।
पीड़ित के पिता दिलीप यादव ने सीओ सिकन्दरपुर को पत्र सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने यह भी कहा कि यदि समय रहते प्रशासन ने संज्ञान नहीं लिया, तो स्थिति और भी गंभीर हो सकती है।
शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)l जैतीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र क्षेत्र में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान ने रफ्तार पकड़…
मऊ, (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद मऊ में सामाजिक न्याय और कानूनी सशक्तिकरण की दिशा में…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद देवरिया में 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय…
श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ 2026: मनोज सिन्हा करेंगे विग्रह प्राण प्रतिष्ठा, बनकटाशिव में भव्य आयोजन देवरिया (राष्ट्र…
श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ बनकटाशिव: पंचम दिवस पर उमड़ा जनसैलाब, विग्रह प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में भक्ति और…
शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के उद्देश्य से मुख्य विकास…