मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के नगर क्षेत्र के निज़ामुद्दीनपुरा मोहल्ले की रहने वाली बिटिया ने सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा में टॉप किया है । आलोक द्विवेदी की छोटी पुत्री वेदिका द्विवेदी ने सीबीएसई बोर्ड की कॉमर्स स्ट्रीम की बोर्ड परीक्षा में 96.2 % अंक लाकर जनपद में टॉप किया है । वेदिका द्विवेदी के टॉप करने के बाद उनके घर पर बधाई देने वालों का ताता लगा हुआ है । वेदिका ने जिला को टॉप करने के बाद इसका श्रेय अपने माता-पिता सहित गुरु जनों को दिया है । वेदिका बताती हैं कि वह सीए बनना चाहती है । यूपीएससी की तैयारी के बारे में उन्होंने बताया कि यूपीएससी की परीक्षा के बारे में उन्होंने सोचा नहीं है क्योंकि उन्होंने यूपीएससी के बारे में सोचा नहीं है और उनका स्ट्रीम कॉमर्स है इसलिए वे सीए की परीक्षा की तैयारी करेंगी और सीए बनकर मऊ का नाम रोशन करना चाहती है । वेदिका द्विवेदी बचपन से ही पढ़ने में मेधावी थी । उन्होंने कक्षा 10 कक्षा 11 व कक्षा 12वीं के कई कंपटीशन में मेडल जीता है । उनके माता-पिता को यह विश्वास था कि वेदिका 12वीं की परीक्षा में कुछ अच्छा कर दिखाएगी और आज रिजल्ट सामने दिखाई दे रहा है जब वेदिका ने जिले में टॉप कर मऊ जनपद का नाम रोशन कर दिखाया है ।
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र के लिए सोमवार का दिन ऐतिहासिक बन गया।…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…
तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…
शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया की पूर्व जिलाधिकारी और 2013 बैच की आईएएस अधिकारी दिव्या…
बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज विधानसभा क्षेत्र के विकास, बदहाल मोहन सेतु, सोनूघाट से बरहज…