अपने दायित्व में लापरवाही बरतने पर लेखपाल निलंबित

संपूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा की उपस्थिति में मंगलवार को बरहज तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 23 प्रार्थना पत्र आये जिसमें से दो का मौके पर निस्तारण किया गया। सर्वाधिक 11 प्रकरण राजस्व विभाग से संबंधित रहे।

ग्राम बढ़या हरदो निवासी संजीव यादव पुत्र रामायण ने सरकारी भूमि पर हरे पेड़ की अवैध कटाई में लेखपाल की संदिग्ध भूमिका की शिकायत की और मौके की तस्वीर दिखाई। जिलाधिकारी ने प्रथमदृष्टया शिकायत को सही पाया और मौके पर ही लेखपाल चंद्रशेखर को निलंबित करने का निर्देश दिया।नन्दना वार्ड निवासी रामायण पुत्र विजयी ने दाखिल-खारिज से जुड़े प्रकरण में तहसील में सक्रिय प्राइवेट व्यक्ति राजेश द्वारा रिश्वत मांगने का आरोप लगाया। जिलाधिकारी ने प्रकरण को गंभीरतापूर्वक लेते हुए आरोपी व्यक्ति को जांच के लिए थाने भेजने का निर्देश दिया। तहसील परिसर में निजी व्यक्ति के सक्रिय होने पर डीएम ने गहरी नाराजगी जताई और साथ ही इस प्रकरण के संबन्ध में एसडीएम एवं तहसीलदार से स्पष्टीकरण तलब किया। उन्होंने शिकायतकर्ता के आवेदन को सात दिन के भीतर नियमानुसार निस्तारित करने का निर्देश दिया।

जिलाधिकारी ने कहा कि अधिकांश शिकायतें राजस्व विभाग से संबंधित हैं। लेखपाल अपने हलको में सक्रिय रहें। यदि कहीं किसी सरकारी भूमि पर अतिक्रमण नजर आए तो उसे तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों के संज्ञान में लाये। उन्होंने कहा कि यदि उनकी संज्ञान में किसी प्रकरण में लेखपाल की भूमिका संदिग्ध मिलेगी तो सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने पुलिस से जुड़े प्रकरणों की सुनवाई की। उन्होंने कहा कि राजस्व कर्मी एवं पुलिस संयुक्त टीम बनाकर प्रकरणों की जांच करें, जिससे शिकायतकर्ता को गुणवत्तापूर्ण समाधान प्राप्त हो सके।इस अवसर पर सीएमओ डॉ राजेश झा,डीएफओ जगदीश आर, एसडीएम अवधेश निगम, जिला विकास अधिकारी रवि शंकर राय सहित विभिन्न जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Editor CP pandey

Recent Posts

UP Weather News: यूपी में बदलेगा मौसम, 20 जिलों में बारिश-ओलावृष्टि का अलर्ट

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश में मौसम एक बार फिर बदलने वाला है। मौसम…

27 minutes ago

टैलेंट की ताकत बनाम ताकत का टैलेंट

ऊर्जा, युद्ध और प्रतिष्ठा: वैश्विक राजनीति में शक्ति का बढ़ता वर्चस्व नोबेल शांति पुरस्कार: प्रतिष्ठा…

4 hours ago

RR vs CSK Match Report: राजस्थान रॉयल्स की धमाकेदार जीत, चेन्नई को 8 विकेट से हराया

RR vs CSK Match Report: आईपीएल मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को…

5 hours ago

UP IPS Transfer: 27 IPS अधिकारियों का तबादला, 13 जिलों के एसपी-एसएसपी बदले

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश सरकार ने सोमवार देर शाम बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते…

5 hours ago

रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर पर, डॉलर के मुकाबले ₹95 के पार; ईरान-अमेरिका तनाव का असर

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। वैश्विक बाजार में बढ़ते तनाव के बीच भारतीय रुपया सोमवार…

6 hours ago

पाकिस्तान में मसूद अजहर के भाई ताहिर अनवर की संदिग्ध मौत, बहावलपुर में मिला शव

नई दिल्ली/बहावलपुर (राष्ट्र की परम्परा)। पाकिस्तान में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े ताहिर अनवर की…

6 hours ago