जिला सहकारी बैंक मैनेजर पर ऋण का पैसा गबन का खाताधारकों ने लगाया आरोप

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। जिला सहकारी बैंक शाखा सिसवां के प्रबंधक को शुक्रवार की सुबह एक दर्जन खाताधारको ने उनके आवास से पकड़ कर पुलिस चौकी ले गये। जहां उन्होंने लिखित तहरीर देकर प्रबंधक द्वारा खाताधारकों के केसीसी व पशुपालन के लिए बैंक से लिये गए ऋण में पैसे गबन करने का आरोप लगाया है।इस मामले मे पुलिस पूछ-ताछ कर रही है।
कोठीभार थानाक्षेत्र के ग्राम बन्नी और बसडीला निवासी श्रीपत, वकील, सुरेंद्र, रमावती,श्रीराम, राम नगीना, रामभजन, , फुलवासी, शिवशंकर, विपिन,जीवधन,भिखारी आदि ने पुलिस को दिये तहरीर मे आरोप लगाया हैं कि जिला सहकारी बैंक के शाखा प्रबंधक द्वारा खाताधारकों को ऋण,केसीसी, पशुपालन आदि के लिये बैंक एकाउंट में दर्ज रकम व प्राप्त रकम में हेराफेरी कर पैसे का गबन किया गया। बार बार पास बुक मांगने पर पास बुक नही देते थे। सिसवां शाखा पर एक खाताधारक के पहुंचने पर पता चला कि प्रबंधक का घुघली शाखा पर तबादला हो गया है। सिसवां शाखा के नये प्रबंधक ने जब कर्जे की राशि बताई तो खाताधारकों के पैर के नीचे से जमीन खिसक गई। पूर्व मे तैनात प्रबंधक से इस मामले मे पूछा जाने लगा तो ठीक से जवाब नही देते थे और बातों मे उलझाते रहे। जबकि बीच में खाताधारकों से ब्याज का पैसा कड़ाई से वसूली करते हुए जेल भेजनें की धमकी भी देते थे। इस संदर्भ मे बैंक के शाखा प्रबंधक ने बताया कि पास बुक नही बनने से कुछ गड़बड़िया हो गई है। पास बुक छपवा कर कुछ खाताधारकों को दिया गया है और कुछ लोगों को पास बुक देने के बाद रकम का मिलान किया जायेगा।कोई पैसा गबन नही हुआ है।इस मामले में चौकी प्रभारी सिसवां बृजभान यादव ने बताया कि तहरीर मिली है पूछ-ताछ की जा रही है, जांच कर विधिक कार्यवाही की जायेगी।

rkpnews@desk

Recent Posts

वोट चोरी के आरोपों पर दिल्ली में सियासी संग्राम, राहुल गांधी की अगुवाई में INDIA ब्लॉक का सुप्रीम कोर्ट तक मार्च; चुनाव आयोग पर उठे सवाल

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। कथित चुनावी अनियमितताओं, मतदाता सूची में गड़बड़ी और विशेष…

11 hours ago

‘बुढ़ापे का सहारा है पेंशन’—देवरिया में पेंशनर्स संस्था ने दी संघर्ष की चेतावनी, जानिए क्या हैं मांगें

पेंशनरों के हक पर नहीं चलेगी कैंची! आठवें वेतन आयोग में भेदभाव के खिलाफ देवरिया…

12 hours ago

मोबाइल के दौर में चिट्ठी ने दिलाई बड़ी पहचान! अहमदाबाद की मीरा को ₹25 हजार का पुरस्कार

1,796 विद्यार्थियों में अव्वल रहीं मीरा ठक्कर, अंतरराष्ट्रीय पत्र लेखन प्रतियोगिता में गुजरात में पहला…

12 hours ago

शारदा यूनिवर्सिटी में युवाओं के नवाचार का दम!

‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज’ में तीन विजेता सम्मानित, सोलर चार्जर और ईवी मॉडल ने खींचा…

13 hours ago

DM ने बाजरे की फसल तौली, चुनावी केंद्र परखी व्यवस्थाएं, जनगणना की तैयारी भी जांची

फोटो प्रेस विज्ञप्ति आगरा में एक्शन मोड में DM मनीष बंसल: बाजरे की पैदावार से…

13 hours ago

पेयजल की शुद्धता पर रेलवे की सख्ती, एक सप्ताह में 602 क्लोरीन परीक्षण

वाराणसी (राष्ट्र की परम्परा)। पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल में यात्रियों और रेल कर्मचारियों को…

13 hours ago