निर्वाचन ड्यूटी एवं उत्तरदायित्व के अनुसार जिम्मेदारियों का तत्परता के साथ करें निर्वहन-डीएम

डीएम-एसपी ने निकाय चुनाव के दृष्टिगत एचआरपीजी कालेज व पूर्व माध्यमिक विद्यालय खलीलाबाद का किया निरीक्षण

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी संदीप कुमार व पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता द्वारा संयुक्त रुप से आगामी नगर निकाय सामान्य निर्वाचन-2023 को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के दृष्टिगत हीरालाल रामनिवास पीजी कालेज, खलीलाबाद व पूर्व माध्यमिक विद्यालय, खलीलाबाद का भ्रमण कर मूलभूत सुविधाओं बिजली, शुद्ध पेयजल, शौचालय, पर्याप्त साफ-सफाई इत्यादि व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। अधिकारीद्वय द्वारा एचआरपीजी कालेज में स्ट्रांग रुम की जांच कर मतगणना स्थल व स्ट्रांग रूम को सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत चारों तरफ से सीसीटीवी कैमरा से कवर करने के निर्देश दिए गये।
जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान नगर निकाय चुनाव से संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि अपने-अपने क्षेत्रों के प्रत्येक बूथों पर मूलभूत सुविधाएं बैरिकेडिंग, बिजली, पानी, साफ-सफाई आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करें तथा हर बूथ पर जाकर सम्बंधित अधिकारी अनिवार्य रूप से विजिट करें।

उन्होंने निर्देशित किया कि अगर किसी प्रकार की समस्या है तो समय रहते हुए समस्या को ठीक कर लिया जाए। उन्होंने नगर निकाय निर्वाचन से संबंधित समस्त अधिकारियों को निर्देशित किया कि अपने चुनाव ड्यूटी एवं उत्तरदायित्व के अनुसार पूरी निष्ठा एवं लगन से अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें, इसमें किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी खलीलाबाद रमेश चंद्र, पुलिस क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद अंशुमान मिश्र सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण आदि उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

बाजार में बिछड़े दो बच्चों को मिशन शक्ति टीम ने परिजनों से मिलाया

बच्चों को सकुशल पाकर परिजनों ने पुलिस टीम की सराहना की शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)।…

2 hours ago

दुर्गा पूजा पंडालों और विसर्जन घाटों का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर जोर

शहर से लेकर तहसील क्षेत्रों तक अधिकारियों ने की निगरानी, आयोजकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…

6 hours ago

फॉरेस्ट क्लब के ओमेगा पार्टी हॉल में अवैध हुक्काबार का खुलासा दो गिरफ्तार

कम उम्र के लड़के-लड़कियों को बुलाकर हुक्के का नशा कराने की सूचना पर कार्रवाई गोरखपुर(राष्ट्र…

6 hours ago

दुर्गा पूजा पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था पर अधिकारियों की नजर

सीओ गोरखनाथ रवि सिंह और एसीएम प्रथम पवन कुमार जायसवाल ने किया निरीक्षण गोरखपु(राष्ट्र क़ी…

6 hours ago

साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को वापस मिले 15,500 रुपये

सुरौली पुलिस की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई कर पीड़ित को दिलाई शत-प्रतिशत धनराशि देवरिया…

6 hours ago

मेले में बिछड़ी पांच वर्षीय बालिका को कोतवाली पुलिस ने परिजनों से मिलाया

महिला पुलिस टीम ने तत्परता दिखाकर खोजा परिवार, पहचान और सत्यापन के बाद पिता को…

6 hours ago