भागलपुर चौराहे पर हुआ एक्सीडेंट सफाई कर्मी की मौत

भागलपुर/ देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। मईल थाना क्षेत्र अंतर्गत भागलपुर ब्लाक मे तैनात सफाई कर्मी के बाईक को अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी, जिससे बाईक पर सवार सफाई कर्मी घायल हो गया। जिसका लोगों ने भागलपुर स्वास्थ्य केंद्र पर उपचार करवाया, हालत गंभीर देखकर प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज देवरिया रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज पहुंचे पर मेडिकल कॉलेज के डाक्टर ने घायल को मृत घोषित कर दिया ।स्वजनों को घटना की सूचना मिलते ही घर मे कोहराम मच गया ।
मईल थानाक्षेत्र के गोहरियां गांव निवासी रविन्द्र यादव 40 साल पुत्र शरभू यादव भागलपुर ब्लाक के एकौना गांव में तैनात थे गुरुवार की रात डयूटी से ससुराल भागलपुर आ रहे थे भागलपुर चौराहे के पास मईल रोड पर अज्ञात वाहन ने उनके बाईक को ठोकर मार दी जिससे रविन्द्र यादव गंम्भीर रुप से घायल हो गये चौराहे पर तैनात पुलिसकर्मियों और आस पास के लोगो ने प्रा.स्वा.केंद्र भागलपुर लाये डा.ने प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज देवरिया रेफर कर दिया मेडिकल कॉलेज में डाक्टर ने सफाई कर्मी को मृत घोषित कर दिया घटना की सुचना स्वजनों को मिलते ही माता बदामी देवी,पत्नी रंजना देवी दहाड़ मारकर रोने लगे।

Karan Pandey

Recent Posts

ई-लॉटरी से होगा कृषि यंत्रों के लिए किसानों का चयन

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। वित्तीय वर्ष 2025-26 में कृषि यंत्रीकरण को बढ़ावा देने…

39 minutes ago

आमने-सामने की टक्कर में हेड कांस्टेबल की मौत, दो युवक घायल

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के राम जानकी मार्ग पर स्थित टांडा गांव…

42 minutes ago

तेज रफ्तार का कहर: कार-बुलेट की भीषण टक्कर, दो युवक गंभीर

टक्कर के बाद कार नहर में गिरी, जेसीबी से निकाली गई तथा घायलों को गोरखपुर…

46 minutes ago

अजित पवार विमान हादसा: सीआईडी ने तेज की जांच, वीएसआर वेंचर्स के अधिकारियों से पूछताछ

महाराष्ट्र (राष्ट्र की परम्परा)| महाराष्ट्र अपराध शाखा (सीआईडी) ने गुरुवार को वीएसआर वेंचर्स के वरिष्ठ…

1 hour ago

राज्यसभा टिकटों से कांग्रेस में सियासी घमासान, कई राज्यों में बढ़ा असंतोष

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क )। राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस द्वारा उम्मीदवारों की…

2 hours ago

युद्ध विभीषिका

युद्ध की विभीषिका में युवा सैनिक,जिसे जानते नहीं उसे जान से मारते हैं,वे न उसे…

3 hours ago