मुजफ्फरनगर(राष्ट्र की परम्परा)
प्राप्त समाचार के अनुसार 283 गांधी कॉलोनी गांधी वाटिका के सामने मुख्य रोड ऊपरी मंजिल पर स्थित मैजिक डांस एकेडमी के डांसरों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के अवसर पर पुलिस लाइन व जे वी पब्लिक स्कूल सर्कुलर रोड मुजफ्फरनगर में देशभक्ति से परिपूर्ण एक से बढ़कर एक डांस प्रस्तुत कर देश भक्ति की भावना पैदा की , यह जानकारी मैजिक डांस एकेडमी के संस्थापक डांस कोरियोग्राफर मोहन अरोरा( प्रशिक्षित श्यामक डाबर इंटरनेशनल डांस केंद्र मुंबई )ने दी है, उल्लेखनीय है कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद मुजफ्फरनगर के लिखित निमंत्रण पत्र पर पहुंची मैजिक डांस एकेडमी के डांसरों ने पुलिस लाइन में सांस्कृतिक कार्यक्रम के अवसर पर देश भक्ति डांस प्रस्तुत किया।
जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद मुजफ्फरनगर, ऊर्जा राज्य मंत्री ने मैजिक डांस एकेडमी के डांसरों के टैलेंट का लोहा माना। भारतीय सेना की फौज में मैजिक डांस एकेडमी के डांसरों ने देश भक्ति डांस प्रस्तुत कर सभी को आश्चर्य चकित कर दिया, इंजीनियर क्लब के सचिव वसंत गोयल के विशेष अनुरोध पर मैजिक डांस अकैडमी की पुरी डांस टीम जे वी पब्लिक स्कूल सर्कुलर रोड मुजफ्फरनगर पहुंची। भारतीय सेना की ड्रेस में एक से बढ़कर एक डांस प्रस्तुत किया, श्रीराधा कृष्ण वेलफेयर ट्रस्ट रजिस्टर्ड दिव्यांगों को समर्पित संस्था के सभी अधिकारियों ,सभी पदाधिकारी व सदस्यों ने कार्यक्रम की सफलता के लिए मैजिक डांस एकेडमी डांस कोरियोग्राफर मोहन अरोरा व पुरी डांस टीम को बधाई व शुभकामनाएं दी है।संचालक राकेश अरोरा व मुनीश अरोरा व समस्त स्टाफ ने भी मैजिक डांस एकेडमी की पूरी डांस टीम, व डांस कोरियोग्राफर मोहन अरोरा को बधाई व शुभकामनाएं दी है
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश में मौसम एक बार फिर बदलने वाला है। मौसम…
ऊर्जा, युद्ध और प्रतिष्ठा: वैश्विक राजनीति में शक्ति का बढ़ता वर्चस्व नोबेल शांति पुरस्कार: प्रतिष्ठा…
RR vs CSK Match Report: आईपीएल मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को…
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश सरकार ने सोमवार देर शाम बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते…
नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। वैश्विक बाजार में बढ़ते तनाव के बीच भारतीय रुपया सोमवार…
नई दिल्ली/बहावलपुर (राष्ट्र की परम्परा)। पाकिस्तान में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े ताहिर अनवर की…