कलेक्ट्रेट सभागार में व्यापार बंधु व उद्योग बंधु की समीक्षा बैठक संपन्न

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)।जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में व्यापार बंधु व उद्योग बंधु की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई।
जिलाधिकारी ने बैठक में प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम और मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना में लाभार्थियों को ऋण वितरण में बैंको की शिथिलता पर असंतोष व्यक्त करते हुए उन्हे ऋण वितरण में तेजी लाने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने कहा की दोनो योजनाएं केंद्र और प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है और इसका उद्देश्य स्वरोजगार को बढ़ावा देना है। इसलिए बैंक इन योजनाओं के क्रियान्वयन को बेहतर करने हेतु ऋण वितरण में सहयोग करें।
उपायुक्त उद्योग ने बताया कि प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम में भौतिक लक्ष्य 76 के सापेक्ष 227 आवेदन बैंकों को प्रेषित किए जा चुके हैं, जिनमें बैंकों द्वारा 135 आवेदनों को स्वीकृत किया गया है, जबकि 92 को ऋण वितरित किया जा चुका है। इसी प्रकार मुख्यमंत्री युवा रोजगार योजना में भौतिक लक्ष्य 96 के सापेक्ष 235 आवेदन विभाग द्वारा प्रेषित किए जा चुके हैं। इनमे अलग–अलग बैंकों द्वारा 119 आवेदनों को स्वीकृत करते हुए, 81 में ऋण वितरित किया गया है। उन्होंने ओडीओपी, निवेश मित्र, प्लेज्ड योजना सहित अन्य बिंदुओं की समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए।
उन्होंने उद्यमियों और व्यापारियों से उनकी समस्याओं को सुना। व्यापारियों द्वारा मांस की दुकानों के अव्यवस्थित संचालन का मुद्दा उठाया गया। जिसपर उन्होंने ईओ नगर पालिका को मांस की दुकानों को व्यवस्थित ढंग से संचालित करवाने का निर्देश दिया तथा अन्य उद्यमियों की समस्याओं को सुनते हुए संबंधित अधिकारियों आवश्यक निर्देश दिया। उन्होंने नगर पालिका बाजारों के सुंदरीकरण हेतु व्यापारियों के साथ बैठक कर कार्ययोजना बनाए जाने हेतु उपायुक्त राज्यकर और संबंधित ईओ को निर्देशित किया।
बैठक में उपायुक्त उद्योग अभिषेक प्रियदर्शी, उपायुक्त राज्य कर आर.पी. चौरसिया, सहायक प्रबंधक जिला उद्योग केंद्र अविनाश पाण्डेय सहित व्यापार मंडल व उद्योग मंडल के प्रतिनिधि उपस्थित रहें।

rkpshomnath

Recent Posts

वोट चोरी के आरोपों पर दिल्ली में सियासी संग्राम, राहुल गांधी की अगुवाई में INDIA ब्लॉक का सुप्रीम कोर्ट तक मार्च; चुनाव आयोग पर उठे सवाल

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। कथित चुनावी अनियमितताओं, मतदाता सूची में गड़बड़ी और विशेष…

10 hours ago

‘बुढ़ापे का सहारा है पेंशन’—देवरिया में पेंशनर्स संस्था ने दी संघर्ष की चेतावनी, जानिए क्या हैं मांगें

पेंशनरों के हक पर नहीं चलेगी कैंची! आठवें वेतन आयोग में भेदभाव के खिलाफ देवरिया…

10 hours ago

मोबाइल के दौर में चिट्ठी ने दिलाई बड़ी पहचान! अहमदाबाद की मीरा को ₹25 हजार का पुरस्कार

1,796 विद्यार्थियों में अव्वल रहीं मीरा ठक्कर, अंतरराष्ट्रीय पत्र लेखन प्रतियोगिता में गुजरात में पहला…

10 hours ago

शारदा यूनिवर्सिटी में युवाओं के नवाचार का दम!

‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज’ में तीन विजेता सम्मानित, सोलर चार्जर और ईवी मॉडल ने खींचा…

11 hours ago

DM ने बाजरे की फसल तौली, चुनावी केंद्र परखी व्यवस्थाएं, जनगणना की तैयारी भी जांची

फोटो प्रेस विज्ञप्ति आगरा में एक्शन मोड में DM मनीष बंसल: बाजरे की पैदावार से…

11 hours ago

पेयजल की शुद्धता पर रेलवे की सख्ती, एक सप्ताह में 602 क्लोरीन परीक्षण

वाराणसी (राष्ट्र की परम्परा)। पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल में यात्रियों और रेल कर्मचारियों को…

11 hours ago