एकेडेमिक ग्लोबल स्कूल के वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ समापन

अचीवर हाउस ओवरऑल गोल्ड प्राप्त कर बना विजेता

इनोवेटर्स हाउस सिल्वर पदक के साथ उप विजेता रहा

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा) पादरी बाजार क्षेत्र के जंगल धूषण स्थित एकेडेमिक ग्लोबल स्कूल के तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का समापन रविवार को सैयद मोदी रेलवे स्टेडियम में हुआ। विद्यालय के चेयरमैन संजीव कुमार, निदेशक राजेश कुमार, सहायक निदेशक संदीप कुमार, सहायक निदेशक करुणा भदानी, प्रधानाचार्य वीसी चॉको, एडमिनिस्ट्रेटर अफरोज खान ने मसाल बुझाकर खेलकूद समारोह का समापन किया।
समापन अवसर पर अलग-अलग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कुल चार सदनों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। अचीवर्स हाउस ओवरऑल विजेता व इनोवेटर्स हाउस उप-विजेता रहा। कबड्डी ग्रुप ई में इनोवेटर प्रथम व प्रोग्रेसर द्वितीय स्थान पर रहा, वहीं महिला वर्ग में प्रथम अचीवर व मोटीवेटर द्वितीय स्थान पर रहा।
रस्साकशी में महिला व पुरूष दोनों ही वर्ग में इनोवेटर प्रथम व मोटीवेटर द्वितीय पर स्थान रहा जबकि वॉलीबॉल ग्रुप के पुरुष वर्ग में इनोवेटर प्रथम व मोटीवेटर दूसरे स्थान पर रहा। ग्रुप ई पुरुष वर्ग के चक्रक्षेपण में मोटीवेटर हाउस प्रथम व इनोवेटर द्वितीय स्थान पर रहा। वहीं महिला वर्ग में मोटीवेटर प्रथम व अचीवर द्वितीय स्थान पर रहा।
गोला फेंक प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग के समूह एफ में प्रोग्रेसर हाउस प्रथम व इनोवेटर हाउस द्वितीय स्थान पर रहा। वहीं इसके विपरीत महिला वर्ग में मोटीवेटर प्रथम व प्रोग्रेसर द्वितीय स्थान पर रहा। समूह ई के पुरुष वर्ग में मोटीवेटर प्रथम व प्रोग्रेसर द्वितीय स्थान पर रहा जबकि महिला वर्ग में प्रोग्रेसर प्रथम व मोटीवेटर द्वितीय स्थान पर रहा।
कार्यक्रम के आयोजन में विद्यालय के क्रीड़ा सचिव डीपी सिंह, अजितेश सोलंकी, श्रवण कुमार, मोहसिना खातून की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
विजयी खिलाड़ियों को विद्यालय के चेयरमैन, निदेशक, सहायक निदेशक व प्रधानाचार्य ने मेडल पहनाकर उत्साहवर्धन किया।

खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए विद्यालय के चेयरमैन संजीव कुमार ने कहा कि खेल से ही व्यक्तित्व का विकास होता है। खेल ही हमें मानसिक और शारीरिक रूप से फिट बनाते हैं जिससे हम किसी भी कार्य को करने में सफल रहते हैं।
निदेशक राजेश कुमार ने कहा कि खिलाड़ियों को हमेशा खेल भावना पर विशेष ध्यान देना चाहिए। प्रधानाचार्य वीसी चॉको ने कहा कि लगातार बेहतर प्रयास से कोई खिलाड़ी बेहतर से बेहतरीन बनता है।
सहायक निदेशक संदीप कुमार ने कहा कि खेल हमें शारीरिक रूप से स्वस्थ रखता है। सहायक निदेशक करुणा भदानी ने कहा कि किसी भी खेल की सफलता के लिए खिलाड़ियों को हमेशा अपने खेल के प्रति नियमित व केन्द्रित होना चाहिए। इस दौरान सभी शिक्षक व कर्मचारी मौजूद रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

पराली में आग से मचा हड़कंप, ग्रामीणों की सतर्कता से टली बड़ी घटना

पथरा बाजार/सिद्धार्थनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद सिद्धार्थनगर के पथरा बाजार क्षेत्र में शनिवार सुबह पराली…

1 hour ago

IET गोरखपुर में 92 छात्रों का चयन, टीसीएस से छात्रा को मिला ऑफर लेटर

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (IET)…

2 hours ago

तहसील जाने के लिए 20 किमी का चक्कर, रामपुर हजिया के ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। नगरा ब्लॉक के पूर्वी और उत्तरी छोर पर स्थित ग्राम पंचायत…

2 hours ago

शिक्षा से वंचित नहीं रहेगा कोई बच्चा : मंत्री दयाशंकर सिंह

बलिया(राष्ट्र की परम्परा) जनपद के कंपोजिट विद्यालय बसंतपुर में ‘स्कूल चलो अभियान’ के तहत भव्य…

2 hours ago

बिना मान्यता के चल रहे स्कूल, शिक्षा विभाग बना मूकदर्शक या मिलीभगत

कैंम्पियरगंज/गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)विकासखंड कैंम्पियरगंज के ग्राम सभा मछली गांव, टोला तुलसीपुर और अलीगढ़ में बिना…

2 hours ago

भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पत्थरबाजी विरोध करने पर मारपीट

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। थाना क्षेत्र के ग्राम नदुआ में गुरुवार की रात कुछ लोगों ने…

2 hours ago