एमडीएम की शोभा बढ़ायेगी मशरूम

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) बिल एंड मिलिंडा गेट्स फाउंडेशन, कृषि विभाग के तकनीकी सपोर्ट इकाई के पहल पर जिले में किसानों को मशरूम की खेती से जोड़कर किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाये जाने के उददेश्य से प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में मध्यान्ह भोजन (मिड-डे-मिल) योजना में सुपर फूड मशरूम को शामिल किया गया है। इसी कड़ी में जनपद के विकास खण्ड तजवापुर के उच्च माध्यमिक विद्यालय बाजपेई पुरवा में मध्यान्ह भोजन में मशरूम वाली तहरी बच्चों को परोसा गया। खण्ड शिक्षा अधिकारी अखिलेश कुमार वर्मा ने बताया कि मशरूम में पौष्टिक तत्वों की प्रचुरता होती है मध्यान्ह भोजन योजना में सम्मिलित होने से बच्चों को पौष्टिक आहार भी मिलेगा।
उप निदेशक कृषि टी.पी. शाही ने बताया कि जिले के किसानों द्वारा उत्पादित मशरूम की आपूर्ति एफपीओ द्वारा विद्यालयों में की जाएगी। उन्होंने बताया कि कृषि विभाग के तकनीकी सपोर्ट इकाई के माध्यम से किसान सशक्तीकरण के लिए तकनीकी सपोर्ट देकर किसानों को पारंपरिक खेती के साथ मशरूम उत्पादन के लिए प्रेरित किया जायेगा। किसानों को मशरूम उत्पादन के लिए प्रशिक्षण भी विभाग द्वारा दिलाया गया हैं। इस मौक़े पर विद्यालय की प्रधानाध्यापक कमरून निसा, मोहम्मद कामिल, अध्यापक अजीत कुमार, खुर्शीद अहमद, पूजा सचदेवा, अनुप्रिया आदि उपस्थित रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

टापू बने गांव, पानी बना पहरेदार, सोहगी बरवां में विकास की राह अब भी अधूरी

रोहुआ नाला पार करना रोज की मजबूरी, स्कूल तक पहुंचने में भी जल-भराव का रोड़ा,…

4 hours ago

आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों का मानदेय बढ़ा, अब मिलेंगे 12 हजार रुपये

सहायिकाओं को छह हजार प्रतिमाह, पांच लाख रुपये तक कैशलेश स्वास्थ्य बीमा की भी सौगात…

4 hours ago

प्रो. के. पी. सिंह ने दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के कुलपति का कार्यभार ग्रहण किया

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के नव नियुक्त कुलपति प्रो. कृष्ण पाल…

4 hours ago

सीएचसी बनकटी में वसूली की शिकायत, जांच की मांग

भाजपा मंडल अध्यक्ष ने स्टाफ नर्स पर लगाए आरोप, इलाज-टीकाकरण के नाम पर रुपये लेने…

4 hours ago

ध्रुव की अटूट भक्ति का प्रसंग सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। हुसैनपुर स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में चल रहे श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूजा…

4 hours ago

भारतीय भाषाओं में ज्ञान-विज्ञान का विस्तार जरूरी, बीबीएयू में दो दिवसीय कार्यशाला का समापन

भारतीय भाषाओं को शिक्षा, शोध और ज्ञान-सृजन का सशक्त माध्यम बनाने पर जोर लखनऊ (राष्ट्र…

4 hours ago