अनुपस्थित शिक्षामित्र, आंगनबाड़ी, सहायिका समेत चार बर्खास्त

प्राथमिक विद्यालय सिकरौल का औचक निरीक्षण कर डीएम ने परखी शिक्षा की गुणवत्ता

अध्यापक समय से विद्यालय आएं और अपने दायित्व का निर्वहन पूरी ईमानदारी और निष्ठा से करें : एस. राजलिंगम

वाराणसी (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी एस. राजलिंगम ने सोमवार को प्राथमिक विद्यालय सिकरौल संख्या एक नगर क्षेत्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान शिक्षामित्र, आंगनबाड़ी, सहायिका समेत कुल चार लोग बिना सूचना अनुपस्थित मिले। इस पर उन्होंने शिक्षामित्र पुष्पा राय, आंगनबाड़ी कार्यकत्री बीना देवी, ममता चौबे व सहायिका पिंकी यादव सभी को बर्खास्त करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने विद्यालय में साफ सफाई न होने पर काफी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने बच्चों से सवाल-जवाब कर शिक्षा की गुणवत्ता परखी और बच्चों के जवाबों से संतुष्ट दिखे। कुछ बच्चों के पास किताबे न होने पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने बच्चों से पूछा कि पैसा मिल रहा है कि नहीं। जो डीबीटी के तहत 12 बच्चों को पैसा नहीं मिला था उस पर काफी नाराजगी व्यक्त की। मौके पर 103 बच्चों में से 45 बच्चे उपस्थित पाए गए।जिलाधिकारी ने कहा कि स्कूल में इतने ज्यादा बच्चे नदारत हैं। जिन्हें स्कूल लाने की जिम्मेदारी यहां के शिक्षकों की है। पता करें कि आखिर बच्चे क्यों नहीं आ रहे। उन्होंने कहा कि प्राथमिक स्तर से बेहतर शिक्षा मिलने से बच्चे भविष्य में बेहतर करेंगे। इसलिए शिक्षा का स्तर बेहतर बनाया जाना चाहिए। हर समस्या का निराकरण कराकर बेहतर पठन-पाठन का माहौल बनाया जाए। सभी अध्यापक समय से विद्यालय आएं और अपने दायित्व का निर्वहन पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ करें। उन्होंने कहा कि बच्चों के अभिभावकों से भी हमेशा संपर्क बनाए रखें और बच्चों की पढ़ाई को लेकर उन्हें भी प्रेरित करते रहें।

rkpnews@somnath

Recent Posts

इंदौर में चौंकाने वाला मामला: पत्नी पर प्रेमी संग साजिश, जहर देने और संपत्ति हड़पने का आरोप

इंदौर (राष्ट्र की परम्परा)। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के खुडैल थाना क्षेत्र में एक…

2 hours ago

श्रीनगर में बड़ा हादसा: CRPF का मोबाइल बंकर नदी में गिरा, 7 जवान घायल

श्रीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में बड़ा हादसा सामने आया है। यहां…

2 hours ago

IND vs SA: सुपर-8 से पहले टीम इंडिया को झटका, मोहम्मद सिराज अभ्यास में चोटिल

IND vs SA: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लीग स्टेज में चारों मैच जीतकर सुपर-8…

2 hours ago

AI Summit 2026 में विरोध के बाद सियासी संग्राम तेज, BJP का देशव्यापी प्रदर्शन

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। राजधानी के भारत मंडपम में शुक्रवार (20 फरवरी) को आयोजित…

2 hours ago

डॉ. कर्नल आदि शंकर मिश्र ‘आदित्य’ को ‘मातृभाषा रत्न 2026’ सम्मान

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। राजधानी लखनऊ के प्रख्यात साहित्यकार, कवि, लेखक एवं सेना से सेवानिवृत्त…

3 hours ago

मेहदावल तहसील में प्रशासनिक सख्ती, संपूर्ण समाधान दिवस पर डीएम के कड़े निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर तहसील मेहदावल में…

3 hours ago