पीएम मोदी की मां हीराबेन ने डाला वोट, भाई ने कही यह बात

नईदिल्ली एजेंसी। गुजजरात में आज 93 सीटों पर चुनाव हो रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह के अलावा कई दिग्गज नेताओं ने आज अपना मतदान किया है। इन सब के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन ने भी आज अपना मतदान किया है। लगभग 100 साल की उम्र में हीराबेन मतदान केंद्र पर जाकर अपना वोट डाला। इस दौरान उनका परिवार भी उनके साथ मौजूद रहा। हीराबेन के साथ उनके बेटे और पीएम मोदी के भाई पंकज मोदी भी मौजूद रहे। आपको बता दें कि गुजरात में जब भी चुनाव होते हैं, हीराबेन अपना मताधिकार का प्रयोग जरूर करती हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार शाम को ही अपनी मां से मुलाकात किया था। इस दौरान दोनों आपस में बातचीत करते भी दिखाई दे रहे थे।

 सोमाभाई मोदी काफी भावुक नजर आए। इतना ही नहीं, उन्होंने प्रधानमंत्री को थोड़ा आराम करने की भी सलाह दे दी। प्रधानमंत्री मोदी के भाई ने साफ तौर पर कहा कि उनके काम से हम सबको नाज है। उन्होंने कहा कि 2014 के बाद केंद्र सरकार ने जिस तरीके से काम किया है, उसको नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि मतदाताओं में भी एक ही संदेश है कि अपने मत का सही उपयोग किया जाए। देश की उन्नति हो ऐसी पार्टी को वोट किया जाए। इसके अलावा उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के साथ अपनी मुलाकात को लेकर कहा कि उनको मैंने कहा है कि आप बहुत कड़ी मेहनत करते हैं। थोड़ा आराम किया करो। परिश्रम करते हैं तो सब देखते ही हैं। इस दौरान उनकी आंखें भर आई।

Editor CP pandey

Recent Posts

वैशाली नाव हादसा: बीच पानी में पलटी नाव, मासूम बच्चियों समेत 13 की मौत से दहला गांव

वैशाली में नाव पलटने से बड़ा हादसा: 13 लोगों की मौत की खबर, मासूम बच्चियों…

2 hours ago

ममता बनर्जी की सुरक्षा में चूक या सियासी विवाद? चाकू बरामद होने के दावे से बंगाल की राजनीति गर्म

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल कोलकाता (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पश्चिम बंगाल की पूर्व…

3 hours ago

आज का इतिहास: 14 अक्टूबर की ऐतिहासिक घटनाएं, जन्मदिन और पुण्यतिथि

14 अक्टूबर का इतिहास: जानिए आज की प्रमुख घटनाएं, महान व्यक्तित्वों के जन्म और पुण्यतिथि…

3 hours ago

रामलीला में गूंजा श्रीराम जन्म का जयघोष, राक्षसों के वध का हुआ भव्य मंचन

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। नगर पंचायत मिहींपुरवा स्थित रामलीला मैदान में श्री रामलीला ट्रस्ट रजिस्ट्रेशन…

6 hours ago

रुपईडीहा डिपो से शिमला, चंडीगढ़ और बिछिया के लिए बस सेवा शुरू

पहले दिन नेपाल के 55 यात्री शिमला और चंडीगढ़ के लिए हुए रवाना, हरिद्वार तक…

6 hours ago