ताज महल में भगवान शिव का जलाभिषेक हिंदुओं का जन्म सिद्ध अधिकार – हिन्दू महासभा

कांवड़ लेकर ताज महल पहुंची महिला जिलाध्यक्ष मीरा राठौड़ की पुलिस प्रशासन से हुई जमकर तीखी झड़प

हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय जाट और प्रदेश संयोजक गोपाल चाहर सहित कई नेता हुए हाऊस अरेस्ट

आगरा(राष्ट्र की परम्परा)
अखिल भारत हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी ने ताज महल ( वास्तविक नाम तेजो महालय ) में भगवान शिव का जलाभिषेक हिंदुओं का जन्मसिद्ध अधिकार घोषित करते हुए पुलिस द्वारा हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय जाट और प्रदेश संयोजक गोपाल चाहर सहित अन्य नेताओं को हाउस अरेस्ट करने की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ताज महल में उर्स के आयोजन को अनुमति देना और सावन में भगवान शिव के जलाभिषेक को प्रतिबंधित करना हिंदुओं के साथ धार्मिक भेदभाव को दर्शाता है, जिसे हिन्दू महासभा किसी भी कीमत पर सहन नहीं करेगी।
हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता बी एन तिवारी ने आज जारी बयान में यह जानकारी देते हुए बताया कि ताज महल में जलाभिषेक कार्यक्रम का समाचार मिलते ही पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया और अर्धरात्रि में ही संजय जाट, गोपाल चाहर, आगरा मंडल अध्यक्ष मनीष पंडित, दिनेश लाल कुशवाहा को पुलिस ने उनके घर पर ही हाउस अरेस्ट कर लिया। दूसरी तरफ हिन्दू महिला सभा आगरा जिला अध्यक्ष मीरा राठौड़ दो दिवसीय कांवड़ यात्रा पूरी कर आज सुबह छह बजे जल अभिषेक के लिए ताज महल पहुंची तो पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया।
पुलिस अधिकारियों का दल तुरंत ताज महल पहुंचा और मीरा राठौड़ को जलाभिषेक के लिए ताज महल में प्रवेश करने से रोक दिया। मीरा राठौड़ ताज महल के अंदर जाकर सोरो से लाए गंगाजल से जलाभिषेक करने पर अड़ गई,जिसे लेकर मीरा राठौड़ और पुलिस अधिकारियों के बीच जमकर तीखी झड़प हुई। बाद में पुलिस अधिकारियों और हिन्दू महासभा नेताओं की पारस्परिक सहमति से राजेश्वर महादेव मंदिर में ताज महल के भगवान महादेव का प्रतीक मानकर भगवान महादेव का जलाभिषेक किया गया।
जारी बयान के अनुसार हिन्दू महासभा उत्तर प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार शर्मा ने भी ताज महल में जलाभिषेक कार्यक्रम को अनुमति न देने पर पुलिस प्रशासन की कड़ी निन्दा की। उन्होंने कहा कि ताज महल में उर्स के आयोजन पर प्रतिबंध लगाने, भगवान महादेव का जलाभिषेक करने की हिंदुओं को अनुमति दिलवाने और ताज महल को तेजो महालय घोषित करवाने के लिए हिन्दू महासभा कार्यकर्ताओं का आंदोलन जारी रहेगा।

rkpnews@desk

Recent Posts

ग्रीन लॉन्स पब्लिक स्कूल में नवदुर्गा की आराधना, नौ बालिकाओं का पूजन

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। नवरात्रि के पावन अवसर पर खेजुरी स्थित ग्रीन लॉन्स पब्लिक स्कूल…

38 minutes ago

खेत की जुताई के विवाद में चचेरे भाई की गोली मारकर हत्या

एसपी नॉर्थ राजेश घुनावत ने घटनास्थल का किया निरीक्षण, आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस…

47 minutes ago

नवरात्रि व्रत में बनाएं स्वाद और सेहत से भरपूर 2 खास व्यंजन

नवरात्रि स्पेशल: पारंपरिक फलाहार के साथ इस बार ट्राई करें विदेशी अंदाज का मीठा डेजर्ट,…

5 hours ago

खेलकर लौट रहा था 6 साल का मनजोत, पिता देखते रह गए और तेंदुआ उठाकर ले गया मासूम को

पिता और भाइयों के सामने मासूम को उठा ले गया तेंदुआ, गन्ने के खेत में…

5 hours ago