मानसिक अवसाद से पीड़ित युवक ने की खुदकुशी

भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) मईल थाना क्षेत्र के धर्मेर गांव में एक युवक ने खुदकुशी कर लिया। लोगों के अनुसार युवक की मानसिक हालात ठीक नहीं थी।
सूत्रों के अनुसार अवसाद से ग्रस्त युवक शाम को भोजन के बाद,जब सब सोने चले गए तब युवक ने रोशनदान में गमछा से फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। सुचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और
शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। धर्मेर गांव निवासी नीतीश मिश्र उर्फ़ गुलगुल 32 वर्ष पुत्र अवधेश मिश्र शुक्रवार की रात में अपना कमरा बंद कर रोशनदान में फंदा लगाकर अपनी जान दे दी । सुबह जब परिजनों ने देर तक कमरा न खुलने पर जाकर आवाज़ लगाए, दरवाजा खटखटाया, जब काफ़ी देर तक कमरा नहीं खुला। तो परिजनों ने दरवाजा तोड़ दिया। उसे फंदा पर लटका देख परिजन आवक रह गए। परिवार में कोहराम मच गया। नीतीश पांच भाई बहनों में दूसरे नंबर के थे। जो एक प्राइवेट कम्पनी में काम करते थे । वह अभी मात्र एक हफ्ते पहले ही घर आये थे।
परिवार में एक छोटा भाई और तीन बहने हैं। पिता अवधेश मिश्रा पूजा – पाठ कराकर अपना जीवनयापन करते हैं। इस सम्बन्ध में पूछे जाने पर भागलपुर चौकी प्रभारी सद्गुरु मिश्र ने बताया कि युवक ने फांसी लगाया था, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए देवरिया भेज दिया गया। अभी यह मामला खुदकुशी का ही है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही कुछ कहा जा सकता है।

rkpnews@desk

Recent Posts

खेत में मिला 19 वर्षीय युवक का शव, गांव में मचा हड़कंप

गांव के बाहर खेत में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव, एएसपी ने किया घटनास्थल का…

13 minutes ago

दीवार में सेंध लगाकर लाखों के जेवर और 80 हजार नकदी ले उड़े चोर

तीन महिलाओं के सोने-चांदी के आभूषणों पर किया हाथ साफ, 500 मीटर दूर खेत में…

18 minutes ago

मूर्ति विसर्जन के दौरान युवक पर जानलेवा हमला, लोहे की रॉड से किया ताबड़तोड़ प्रहार

पुरानी रंजिश में युवकों ने घेरकर बेरहमी से पीटा, मारपीट का वीडियो वायरल; मुकदमा दर्ज…

23 minutes ago

शहीद कोठारी बंधुओं की स्मृति में विहिप-बजरंग दल ने लगाया रक्तदान शिविर

28 यूनिट रक्तदान कर दिया मानवता और सेवा का संदेश देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)अयोध्या में श्रीराम…

30 minutes ago

खेत में लावारिस मिला नवजात, ग्रामीणों की तत्परता से बची मासूम की जान

मकान के पीछे खेत में पड़ा था नवजात शिशु, पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया; स्वास्थ्य परीक्षण…

38 minutes ago

क्यूएस एशिया यूनिवर्सिटी रैंकिंग में बीबीएयू की बड़ी छलांग, 80 पायदान ऊपर पहुंचा विश्वविद्यालय

दक्षिण एशिया की रैंकिंग में भी 37 स्थान का सुधार, देश के 325 संस्थानों में…

44 minutes ago