महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। भारत-नेपाल सीमा पर पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक और क्षेत्राधिकारी निचलौल के पर्यवेक्षण में, थानाध्यक्ष निचलौल की निगरानी में एसएसबी व आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने एक तस्कर को 55.56 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर के साथ धर दबोचा।
गिरफ्तार युवक की पहचान राहुल यादव पुत्र स्वर्गीय महेन्द्र यादव, निवासी नारायनपुर चरगहा, पोस्ट लक्ष्मीपुर, थाना रामकोला, जनपद कुशीनगर 22 वर्ष के रूप में हुई है। उसे शनिवार शाम 8:35 बजे सेमरहना पुल से मटरा की ओर जाने वाली पगडंडी पर गिरफ्तार किया गया।
मुखबिर की सूचना पर की गई इस कार्यवाही में बरामद ब्राउन शुगर की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में लाखों में आंकी जा रही है। मामले में थाना निचलौल पर एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21/23 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार करने वाली टीम में शामिल रहे
एसएसबी के उपनिरीक्षक हंसराज व उनकी टीम,आबकारी निरीक्षक वैभव कुमार यादव मय हमराही रहें।
शहीद प्रदीप थापा स्मारक पर माल्यार्पण, गूंजे भारत माता की जय के नारे महाराजगंज (राष्ट्र…
देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)जनपद में अवैध कच्ची शराब के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए…
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर में ओवरडोज इंजेक्शन का आरोप, 3 वर्षीय बच्ची की हालत बिगड़ी…
देवरिया पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, भाजपा पर तीखा हमला – बोले: पूरी बीजेपी…
🔱 महाशिवरात्रि 2026 पंचांग: 15 फरवरी रविवार का शुभ-अशुभ समय, राहुकाल, नक्षत्र और व्रत विधि…
बलिया(राष्ट्र की परम्परा)। राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम (आईडीए) के अंतर्गत शनिवार को होली क्रॉस स्कूल…