सफाईकर्मी की गोली मारकर हत्या, प्रेम विवाह से नाराज लड़की के भाई ने दोस्त संग दी वारदात को अंजाम

गया (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। शहर के डेल्हा थाना क्षेत्र में शनिवार को दिनदहाड़े एक सनसनीखेज वारदात में बदमाशों ने नगर निगम के सफाईकर्मी की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान 25 वर्षीय मनीष मांझी के रूप में हुई है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बदमाशों ने मनीष के सिर में नजदीक से गोली दागी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही डेल्हा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस जांच में प्रारंभिक तौर पर पता चला है कि मनीष ने करीब तीन साल पहले प्रेम विवाह किया था। इस शादी से लड़की का भाई नाराज था और कई बार दोनों के बीच विवाद भी हुआ था। आरोप है कि इसी रंजिश में लड़की के भाई ने अपने एक दोस्त के साथ मिलकर मनीष की हत्या कर दी।

पुलिस ने दोनों आरोपियों की पहचान कर ली है और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। वारदात के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है, जबकि स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है।

Editor CP pandey

Recent Posts

कथा में गूंजे श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के जयकारे, बधाई गीतों पर झूमे श्रद्धालु

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) हुसैनपुर स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूजा समारोह…

14 hours ago

हृदयाघात से चौकीदार की मौत समाज सेवी नंदन मिश्रा पीड़ित परिवार से मिले

भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा )विधानसभा सलेमपुर क्षेत्र के ग्राम सभा धरहरा (तकिया) निवासी बबलू प्रसाद (35)…

14 hours ago

पशुहारी में रहस्यमय बीमारी से तीन मौतें, केंद्रीय टीम बुलाने की मांग

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) विकासखंड सीयर की ग्राम पंचायत पशुहारी में एक ही परिवार…

1 day ago

अनंत सिंह के ऐलान से JDU में हलचल! बिहार MLC चुनाव में नीरज कुमार के खिलाफ डॉ. अनुज सिंह को देंगे समर्थन

बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो…

2 days ago