बलिया(राष्ट्र की परम्परा)
मुंडन संस्कार में आए रेवती थाना क्षेत्र के लमही गांव निवासी शिवजी यादव का 18 वर्षीय पुत्र योगेंद्र यादव गंगा नदी के हुकुम छपरा घाट पर स्नान करते वक्त गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा।अभी लोग कुछ समझ पाते की गंगा नदी के गहरे पानी में समा गया। जिसके चलते खुशी का माहौल गम में तब्दील हो गया। जैसे ही इस बात की सूचना परिजनों में पहुंची तो कोहराम मच गया। पूरे गांव में मातम पसर गया।युवक के डूबने की सूचना पर पहुंची हल्दी पुलिस गंगा नदी में जाल डालकर शव को खोजने का घंटो प्रयास किया। लेकिन सफलता नहीं मिली। बता दे के रेवती थाना क्षेत्र के लमही गांव निवास देवनाथ यादव के घर से मुंडन संस्कार गंगा नदी के हुकुम छपरा घाट पर आया हुआ था जहां मुंडन संस्कार के रसम अदायगी खुशी खुशी से चल रहा था। इस मुंडन संस्कार में लमही गांव निवासी शिवजी यादव का 18 वर्षी पुत्र योगेंद्र यादव भी आया हुआ था। इसी बीच वह गंगा नदी में स्नान करने के लिए उतरा। और वह गहरे पानी में चला गया। उसे डूबते देख घाट पर लोग अभी कुछ समझ पाए कि वह गहरे पानी में समा गया और खुशी का माहौल गम में तब्दील हो गया जैसे तैसे गांव के लोग मुंडन संस्कार के रस्म अदायगी को पूरा किया।
दिग्गज गायिका Asha Bhosle का 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्होंने रविवार…
जम्मू (राष्ट्र की परम्परा)। बाबा बर्फानी के भक्तों के लिए बड़ी खुशखबरी है। Amarnath Yatra…
इस्लामाबाद/वॉशिंगटन/तेहरान (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच हालिया वार्ता विफल होने के बाद…
इस्लामाबाद वार्ता 2026: शांति की पहल या वैश्विक रणनीति का नया शतरंज? गोंदिया/वैश्विक डेस्क। पश्चिम…
कानून-व्यवस्था मजबूत करने की तैयारी: यूपी में बड़े स्तर पर पुलिस तबादले देवरिया के पुलिस…
स्वास्थ्य जागरूकता अभियान: 900 प्रशिक्षुओं को हाईजिन किट वितरित गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। 26वीं वाहिनी…