प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक को आपत्तिजनक हालत में देखकर बांके से काटकर हत्या

बहराइच ( राष्ट्र की परम्परा) । कैसरगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अरई गुलरिया गांव निवासी गुड्डू उर्म लगभग 40 वर्षीय पुत्र सुलेमान का प्रेम प्रसंग हरना हनौरा गांव निवासी विवाहित महिला से चल रहा था, महिला के बुलाने पर रविवार रात को गुड्डू बाइक से अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंचा। कोतवाली क्षेत्र के हरना हनौरा गांव में गुड्डू को हलीम ने अपनी पत्नी के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया। इस पर गुड्डू पर हलीम ने अपने भांजे की मदद से बांके से हमला कर हत्या कर दिया जबकि पत्नी पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किया इसके बाद सभी फरार हो गये। आसपास के लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची‌ और‌ आसपास के लोगों की मदद से पुलिस ने घायल महिला को सीएचसी पहुंचाया जहां हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। अपर पुलिस अधीक्षक नगर रामानंद कुशवाहा ने बताया कि कैसरगंज में एक गुलरिया गांव में घटना अवैध सम्बन्ध में हुई है। और उन्होंने बताया कि अपात्तिजनक हालत में देखने पर हमला किया गया है। पत्नी ने भी पुलिस को बयान दिया है।कैसरगंज सीएचसी में भर्ती महिला से पुलिस बयान लेने पहुंची। महिला का कहना है कि उसका पति शनिवार को दिल्ली से आया था इसके बाद प्लान के तहत पति और भांजे ने लाठी, डंडे और बांके से हमला कर घटना को अंजाम दिया है।

rkpnews@desk

Recent Posts

T20 World Cup 2026: सुपर-8 में हार से बिगड़ा भारत का गणित, NRR बना सबसे बड़ी टेंशन

ICC T20 World Cup के सुपर-8 चरण में पहले ही मुकाबले में भारत को 76…

49 minutes ago

महराजगंज में 7 माह से मानदेय बंद, ग्राम रोजगार सेवकों ने सीएम को भेजा ज्ञापन

महराजगंज/उत्तर प्रदेश (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के ग्राम रोजगार सेवकों में पिछले 7 माह से…

1 hour ago

संत कबीर नगर के मदरसे में 125 छात्राओं का रिकॉर्ड गायब, अल्पसंख्यक विभाग ने शुरू की जांच

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय खलीलाबाद स्थित मदरसा कुल्लियातुल बनातिर रजविया में…

1 hour ago

मेक्सिको में हिंसा के बीच भारतीय दूतावास की एडवाइजरी

मेक्सिको में जारी हिंसक झड़पों के बीच भारतीय दूतावास, मेक्सिको सिटी ने वहां रह रहे…

3 hours ago

लाखों की सड़क 15 दिन में धराशायी: महराजगंज में पैचिंग ध्वस्त, PWD कटघरे में

महराजगंज में 15 दिन में उखड़ी सड़क: डोमा-कलनही मार्ग की पैचिंग ध्वस्त महराजगंज (राष्ट्र की…

4 hours ago