नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)उत्तर-पूर्वी दिल्ली के नंद नगरी इलाके में शुक्रवार और शनिवार की दरम्यानी रात एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस के अनुसार, घटना का कारण पुराना विवाद बताया जा रहा है। मृतक की पहचान कपिल (28) के रूप में हुई है।
पुलिस ने बताया कि गोलीबारी की सूचना मिलने पर नंद नगरी थाने की टीम मौके पर पहुंची और घायल कपिल को तुरंत जीटीबी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्र किए। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी की पहचान 20 वर्षीय शिवम यादव के रूप में की और उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से एक देसी पिस्तौल बरामद हुई है। पूछताछ में आरोपी ने पुराने विवाद के चलते कपिल को गोली मारने की बात कबूल की।
पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l सोमवार 15 जून 2026 को कांग्रेस प्रवक्ता रवि प्रताप सिंह के नेतृत्व…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार समन्वय समिति एवं सोशल मीडिया पत्रकार महासंघ की…
एसपी अभिजीत आर. शंकर ने किया शुभारंभ, रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित देवरिया…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। ‘रक्तदान महादान’ के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार एवं पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना…
सरकारी और निजी संस्थानों में नियुक्ति का झांसा देकर वसूली जाती थी मोटी रकम, फर्जी…