विपक्ष के हंगामे से ठप हुई संसद, 11 अगस्त तक स्थगित

नई दिल्ली(राष्ट्र की परम्परा डेस्क) संसद के मानसून सत्र में शुक्रवार को एक बार फिर विपक्ष के तीखे हंगामे के कारण दोनों सदनों की कार्यवाही बाधित रही। विपक्षी दलों के सांसद बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर लगातार दूसरे दिन भी सरकार को घेरते रहे। आरोपों-प्रत्यारोपों और नारेबाजी के बीच लोकसभा एवं राज्यसभा की कार्यवाही सोमवार, 11 अगस्त तक स्थगित कर दी गई।

कार्यवाही की शुरुआत में लोकसभा और राज्यसभा में भारत छोड़ो आंदोलन की 83वीं वर्षगांठ पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी सहित स्वतंत्रता संग्राम में अहम भूमिका निभाने वाले महापुरुषों को श्रद्धांजलि दी गई। सदन के नेताओं ने उनके संघर्ष, बलिदान और देश की आज़ादी में दिए योगदान को याद किया।

लोकसभा ने इस अवसर पर जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक को भी श्रद्धांजलि दी, जिनका 5 अगस्त को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था। सांसदों ने दो मिनट का मौन रखकर उनके प्रति सम्मान व्यक्त किया।

विपक्ष का कहना है कि बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण में पारदर्शिता की कमी है और कई अनियमितताएं सामने आई हैं, जिस पर केंद्र सरकार को जवाब देना चाहिए। वहीं, सत्ता पक्ष ने आरोपों को खारिज करते हुए विपक्ष पर राजनीतिक लाभ के लिए संसद का समय बर्बाद करने का आरोप लगाया।

लगातार हो रहे हंगामे से महत्वपूर्ण विधायी कार्य ठप पड़े हैं और अब अगली कार्यवाही सोमवार को होगी, जिसमें इस मुद्दे पर टकराव जारी रहने की संभावना है।

Editor CP pandey

Recent Posts

नेपाल की त्रासदी पर पिघला गोरखा समाज का दिल, 1.62 लाख की मदद

अपनों के दर्द में साथ खड़ा हुआ भारतीय गोरखा समाज, डमर बहादुर गुरुंग के नेतृत्व…

13 hours ago

बूथ मजबूत करने में जुटी सपा की लोहिया वाहिनी, 2027 की तैयारी पर जोर

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। समाजवादी लोहिया वाहिनी की मासिक बैठक शनिवार को बसियवां स्थित समाजवादी…

13 hours ago

डीडीयू में 14 से 22 सितंबर तक विशेष बैक परीक्षा, मोबाइल-इलेक्ट्रॉनिक सामान पर रोक

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में विशेष बैक परीक्षा 14 सितंबर से…

13 hours ago

नहर में कूदी महिला, जान की बाजी लगाकर कूद पड़े दो किशोर

तेज बहाव में महिला को मौत के मुंह से खींच लाए कक्षा 10 के छात्र,…

13 hours ago

पानी में डूबी बस्ती, घरों में कैद ग्रामीण, जल निकासी को लेकर फूटा गुस्सा

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।विकासखंड परतावल की ग्राम पंचायत बरियारपुर के बेलहिया टोले में बरसात का…

13 hours ago

मोदी-शी-पुतिन की एक मंच पर मौजूदगी से बदलेगी दुनिया की आर्थिक तस्वीर?

ब्रिक्स सम्मेलन 2026: मोदी-शी-पुतिन एक मंच पर, महंगे तेल के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था और शेयर…

14 hours ago