जैतीपुर/शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)
गोगेपुर मार्ग के किनारे स्थित ग्राम जगत के पास, ट्रक और बाइक की आमने-सामने की जोरदार टक्कर में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।सूचना पर पहुंचे परिजनों ने घायल युवक को एंबुलेंस द्वारा अस्पताल में भर्ती करायाऔर पुलिस को जानकारी दी।शाहाबाद गांव की तारावती ने बताया कि शनिवार की दोपहर दो बजे बेटा बृजेश उम्र करीब 30 वर्ष आवश्यक कार्य से जैतीपुर आ रहा था, तभी रास्ते में ग्राम जगत के पास एचपी गैस गोदाम के निकट सामने से आ रहे ट्रक ड्राइवर नें लापरवाही से ट्रक चलाते हुए जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बृजेश उछलकर सड़क पर जा गिरा। काफी गंभीर चोटें आई। बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। मौका देख ड्राइवर ट्रक लेकर भाग गया,जिसे ग्रामीणों के सहयोग से केशवपुर में पकड़ लिया गया।इलाज करानें को कहा तो तैयार हो गया।एंबुलेंस पहुंची तो मौका पाकर गायब हो गया।ट्रक ड्राइवर मलरिया गांव का है।
विशेष रिपोर्ट - गौरव कुशवाहा देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) | शिक्षक सुसाइड कांड ने देवरिया…
रांची (राष्ट्र की परम्परा)। झारखंड की राजधानी रांची स्थित बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से दिल्ली के…
दैनिक अंक ज्योतिष के अनुसार व्यक्ति के जीवन पर अंकों का गहरा प्रभाव पड़ता है।…
24 फ़रवरी को हुए निधन भारतीय और विश्व इतिहास में विशेष महत्व रखते हैं। इस…
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। आशियाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। शराब कारोबारी…
24 फरवरी राशिफल 2026: ग्रह-नक्षत्रों का प्रभाव24 फरवरी राशिफल के अनुसार मंगलवार का दिन विशेष…