दीक्षांत सप्ताह के तहत संगोष्ठी आयोजित

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, गोरखपुर के रक्षा एवं स्त्रातजिक अध्ययन विभाग के तत्वाधान में दीक्षांत सप्ताह समारोह के अवसर पर व्याख्यान एवं साप्ताहिक शनिवार संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
“दक्षिण एशियाई देशों में वर्तमान सुरक्षा चुनौतियां” विषयक व्याख्यान देते हुए नीतीश राज, जो कि गृह मंत्रालय के अन्तर्गत स्वयसेवक रह चुके हैं, द्वारा प्रस्तुत किया गया तथा दूसरा व्याख्यान “भारत में जेट इंजन प्रौद्योगिकी तथा इसका भविष्य” विषय पर शोध छात्र शुभम गुप्ता ने प्रस्तुति दी।
इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रोफेसर विनोद कुमार सिंह ने दक्षिण एशिया में उत्पन्न हो रहे खतरों व चुनौतियों के बारे में बताया जिससे भारत की सुरक्षा प्रभावित हो सकती है साथ ही उन्होंने जेट इंजन तकनीक को एक रोचक विषय बताते हुए, भारत की सुरक्षा में इसके योगदान के बारे में समझाया।
इसी क्रम में नीतीश राज ने दक्षिण एशियाई देशों में वर्तमान सुरक्षा चुनौतियों के विषय पर अपनी बात रखी, उन्होने बताया कि भारत को दक्षिण एशिया में पड़ोसी देशों से आतंकवाद अवैध प्रवास, तकनीकी खतरे एवं सीमा विवाद इत्यादि से किन-किन चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। इसी क्रम में साथ ही साथ शुभम गुप्ता ने भी जेट इंजन तकनीक के विभिन्न आयामों को समझाया और भारत में इसके शोध और विकास के क्रम और वर्तमान स्थिति को समझाया।
इस व्याख्यान में प्रो. हर्ष सिन्हा ने पड़ोसी देशों जैसे श्रीलंका व मालदीव के भारत के साथ द्विपक्षीय संबंधों पर पड़ने वाले प्रभावों की चर्चा की और सुरक्षा चुनौतियों के उभरते हुए आयामों जैसे पर्यावरण व जलवायु परिवर्तन से उत्पन्न हो रहे खतरों पर भी प्रकाश डाला।
इस व्याख्यान का संयोजन डॉ. विजय कुमार ने किया और भारत – चीन व तिब्बत के सम्बन्धों के बारे में प्रकाश डाला। साथ ही साथ इस कार्यक्रम में डॉ. आरती यादव व डॉ. प्रवीन कुमार सिंह भी उपस्थित रहें और उन्होने भी कार्यक्रम के आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

rkpshomnath

Recent Posts

न्यू कॉलोनी से बेलडाड़ तक आंधी का असर, पेड़ गिरने के बाद सदर विधायक ने संभाला मोर्चा

देवरिया में आंधी-तूफान के बीच सदर विधायक ने संभाली कमान देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। शनिवार…

9 hours ago

न्यू कॉलोनी में कुत्ते का खौफ! तीन लोगों को काटने का दावा, दुकान खोल रहे भाजपा बूथ अध्यक्ष पर भी हमला

भाजपा बूथ अध्यक्ष रोहित कुमार मद्धेशिया देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। शहर के न्यू कॉलोनी क्षेत्र…

9 hours ago

लोहता में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक की चपेट में आने से दो साइकिल सवारों की मौत, थाने का घेराव

वाराणसी (राष्ट्र की परम्परा)। लोहता थाना क्षेत्र में शनिवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में…

10 hours ago

बिहार में अगले 24 घंटे मौसम का कहर! 6 जिलों में भारी बारिश और 70 KM/H की रफ्तार से आंधी का अलर्ट

पटना (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। अगले…

10 hours ago

JTET 2026 पर बड़ा अपडेट: 11 अक्टूबर की परीक्षा टली, 1 नवंबर की संभावित तारीख से बढ़ी अभ्यर्थियों की धड़कन

रांची (राष्ट्र की परम्परा)। झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) 2026 की तैयारी कर रहे लाखों…

10 hours ago