गंडक नदी में डूबने से युवक की मौत, दो दोस्तों को बचाया गया

भटनी थाना क्षेत्र के बनकटा तिवारी गांव की घटना

भटनी/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सोमवार सुबह गंडक नदी में नहाने गए तीन दोस्तों में से एक की डूबने से मौत हो गई, जबकि दो अन्य को ग्रामीणों ने बचा लिया। यह दर्दनाक हादसा भटनी थाना क्षेत्र के ग्राम बनकटा तिवारी स्थित जंगली बाबा मंदिर के पास हुआ। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम अरुवाडीह रामपुर खोराबारी निवासी संतोष यादव का पुत्र आदित्य यादव अपने दो दोस्तों के साथ नहाने के लिए गंडक नदी गया था। नहाते समय तीनों युवक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तत्परता दिखाते हुए नदी में कूदकर दो युवकों को किसी तरह सुरक्षित बाहर निकाल लिया। हालांकि तीसरे युवक आदित्य यादव का कुछ देर तक पता नहीं चल सका। प्रशासन और स्थानीय लोगों के सहयोग से काफी खोजबीन के बाद आदित्य का शव नदी से बरामद किया गया। भटनी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए देवरिया भेज दिया है। घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

Karan Pandey

Recent Posts

रांची से उड़ी एयर एम्बुलेंस क्रैश की आशंका, दिल्ली के लिए भरी थी उड़ान

रांची (राष्ट्र की परम्परा)। झारखंड की राजधानी रांची स्थित बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से दिल्ली के…

2 hours ago

दैनिक अंक ज्योतिष: आज का मूलांक और भाग्यांक क्या कहते हैं?

दैनिक अंक ज्योतिष के अनुसार व्यक्ति के जीवन पर अंकों का गहरा प्रभाव पड़ता है।…

2 hours ago

24 फ़रवरी को हुए निधन: इतिहास के पन्नों में अमर हुए ये महान व्यक्तित्व

24 फ़रवरी को हुए निधन भारतीय और विश्व इतिहास में विशेष महत्व रखते हैं। इस…

2 hours ago

लखनऊ: 19 साल के बेटे ने पिता की गोली मारकर हत्या की, शव के किए टुकड़े

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। आशियाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। शराब कारोबारी…

2 hours ago

24 फरवरी राशिफल 2026: मंगलवार को हनुमान कृपा से किस राशि को लाभ, किसे सावधानी?

24 फरवरी राशिफल 2026: ग्रह-नक्षत्रों का प्रभाव24 फरवरी राशिफल के अनुसार मंगलवार का दिन विशेष…

2 hours ago